टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

विराट की तरह धोनी, द्रविड़ भी क्रिकेट के लिये महत्वपूर्ण

रिचर्डसन का मानना है क्रिकेट को विराट और स्टोक्स जैसे महानायकों की जरूरत है लेकिन उसे धोनी और द्रविड़ की भी जरूरत है ताकि ‘लकीर के सही तरफ’ रहा जा सके।

01:24 PM Aug 08, 2018 IST | Desk Team

रिचर्डसन का मानना है क्रिकेट को विराट और स्टोक्स जैसे महानायकों की जरूरत है लेकिन उसे धोनी और द्रविड़ की भी जरूरत है ताकि ‘लकीर के सही तरफ’ रहा जा सके।

लंदन : आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन का मानना है कि क्रिकेट को विराट कोहली और बेन स्टोक्स जैसे महानायकों की जरूरत है लेकिन उसे महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ की भी जरूरत है ताकि ‘लकीर के सही तरफ’ रहा जा सके। एमसीसी 2018 काउड्रे लेक्चर में रिचर्डसन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बढ रही छींटाकशी और धोखेबाजी पर चिंता जताते हुए खिलाड़ियों और कोचों से इसे रोकने के लिये अधिक प्रयास का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मैदान पर क्रिकेट को महानायकों की जरूरत है।

Advertisement

कोलिन मिलबर्न्स, फ्रेडी फ्लिंटाफ, शेन वार्न, विराट कोहली या बेन स्टोक्स जैसे लेकिन हमें फ्रेंक वारेल, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़ जैसों की भी जरूरत है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हम सभी लकीर के सही तरफ रहें। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि आईसीसी के पास सभी चुनौतियों का जवाब नहीं है लेकिन सभी मिलकर उनसे निपटने के लिये प्रयास कर रहे हैं।

राहुल द्रविड़ को मिला ये खास सम्मान, बने पांचवे भारतीय

उन्होंने कहा कि निजी छींटाकशी, आउट होने वाले बल्लेबाजों को फील्डरों द्वारा विदाई देना, अनावश्यक शारीरिक संपर्क, अंपायर के फैसले के खिलाफ खिलाड़ियों का नहीं खेलने की धमकी देना और गेंद से छेड़खानी। यह वह खेल नहीं है जिसे हम दुनिया के सामने रखना चाहते हैं।

Advertisement
Next Article