India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

DC VS RR: दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से रौंदा, RR अभी भी दूसरे स्थान पर बरकरार

12:19 AM May 08, 2024 IST
Advertisement

DC VS RR, IPL 2024: आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का राजस्थान रॉयल्स से मुकाबला है। यह मैच दोनों टीमों के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 201 रन ही बना सकी है। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने यह मैच 20 रन से जीत लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर जैक फ्रेजर-मैगर्क ने 50 रन और अभिषेक पोरेल ने 65 रन के साथ दोनों ने अपना अर्धशतक जमाया। ट्रिस्टन स्टब्स ने 41 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत और अक्षर पटेल ने 15-15 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान रॉयल्स के रचिचंद्रन अश्निन ने 3 विकेट झटके। युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा और बोल्ट को 1-1 विकेट की सफलता मिली।



वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने 46 गेंद पर 86 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके साथ ही संजू सैमसन ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक जड़ा है। लेकिन संजू सैमसन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के और 8 चौके जमाए। रियान पराग 27 और शुभम दुबे ने 25 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट 2 और आवेश खान 7 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए खलील अहमद, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। अक्षर पटेल और रसिख सलाम डार ने 1-1 विकेट लिए।

इस मैच के साथ राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। उसने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें से 8 मैचों पर जीत दर्ज की है। उसके साथ ही राजस्थान टीम इस समय 16 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर दूसरे नंबर पर बरकार है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने अब तक 12 मैच मे से 6 मुकाबले अपने नाम किए है। दिल्ली कैपिटल्स को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है, तो टीम को अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे। दिल्ली कैपिटल्स अभी पॉइंट्स टेबल पर 5वें स्थान पर आ गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article