India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Hardik Pandya की इस मार्की इवेंट में होगी वापसी, गेंदबाज़ी करते हुए नज़र

11:21 AM Jan 28, 2024 IST
Advertisement

Hardik Pandya आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस ऑलराउंडर ने शनिवार, 27 जनवरी को इंस्टाग्राम पर अपनी वापसी का एक टीज़र अपलोड किया। विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ टखने में चोट लगने के बाद से ही हार्दिक एक्शन से बाहर हैं। चोट के बाद अभी तक वापसी नहीं कर पाए हैं, जिसकी वजह से उन्हें तीन टी20ई श्रृंखला और एक वनडे श्रृंखला से बाहर रहना पड़ा। हालांकि, यह 30 वर्षीय खिलाड़ी अब आईपीएल 2024 के साथ वापसी करने के लिए तैयार दिख रहे हैं।

HIGHLIGHTS

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में Hardik Pandya को मैदान पर जमकर पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के अंत में वह पूरी ताकत से गेंदबाजी करते हुए भी नज़र आ रहे हैं। हार्दिक पंड्या ने बड़ौदा में अपने अभ्यास सत्र के बाद कहा, "मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं हर एक चीज और हर दिन को कवर करूं।" "सुधार के लिए एक जगह पर वापस आना अच्छा है, मैं इसे एक मंदिर के रूप में लेता हूं, इस मैदान पर मैंने जो कुछ सीखा है वह अमूल्य है। मेरी यात्रा 17 साल पहले इसी मैदान पर शुरू हुई थी।" वीडियो की शुरुआत में हार्दिक पंड्या को कहते हुए सुना जा सकता है।

Hardik Pandya, जिन्होंने 2022 में गुजरात टाइटन्स को खिताबी जीत दिलाई थी, उन्हें आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी ट्रेड कर लिया है। बाद में विश्व कप के बाद, पांच बार के चैंपियन ने आधिकारिक तौर पर हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियस का कप्तान बना दिया था। Hardik Pandya ने कप्तानी के चलते ही आईपीएल 2022 से पहले मुंबई इंडियंस को छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने दो सीजन गुजरात की कप्तानी की और दोनों बार फाइनल में पहुंचाया 2022 में टीम को जीत मिली वहीं उन्होंने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement
Next Article