IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

IND vs ENG: यशस्वी का दोहरा शतक, अश्विन की टीम में वापसी

02:25 PM Feb 18, 2024 IST
Advertisement

IND vs ENG सीरीज के तीसरे टेस्ट के दौरान शुभमन गिल शतक से चूक गए लेकिन उनकी और यशस्वी जायसवाल की शानदार पारियों की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन रविवार को यहां चार विकेट पर 430 रन बनाकर पारी घोषीत कर दिया।

HIGHLIGHTS

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की रोमांचक टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में युवा यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर रिकॉर्ड बुक तहस-नहस कर दी।

जायसवाल का दोहरा शतक

यश्स्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाते हुए दुसरे इनिंग मे कूल 12 छक्के और 14 चौकों की मदद से 214 रनों की पारी खेली जायसवाल की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। यश्स्वी ने 22 साल की उम्र में जो कारनामा किया वो अच्छे-अच्छे खिलाड़ी नहीं कर सकते थे। दरअसल, जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए दमदार दोहरा शतक लगाया है। उन्होंने 277 गेंदों में यह डबल सेंचुरी लगाई है। वह 214 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं यशस्वी ने अपने इस दोहरे शतक से तमाम रिकॉर्ड भी धवस्त कर दिए हैं।

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले युवा खिलाड़ी

भारत के लिए टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर विनोद कांबली के नाम है। उन्होंने 1993 में 21 साल और 35 दिन की उम्र में यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ किया था। जायसवाल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। वह भारत की ओर से टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। यश्स्वी ने IND vs ENG के बीच चल रहें पाँच टेस्ट मैच सीरीज के बीच तीसरे टेस्ट में 214 रन जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

रविचंद्रन अश्विन भी टीम से जुड़े

IND vs ENG अपडेट: भारत की कुल बढ़त 556 रन की हो गई है और उसने मैच पर अच्छी तरह से शिकंजा कर दिया है। भारत के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि रविचंद्रन अश्विन भी टीम से जुड़ गए हैं जिन्हें अपने परिवार में आपात चिकित्सा स्थिति के कारण दूसरे दिन खेल बीच में छोड़ना पड़ा था। गिल (91) का भाग्य ने साथ नहीं दिया और वह रन आउट होने के कारण केवल नौ रन से शतक से चूक गए। पीठ में दर्द के कारण तीसरे दिन 104 रन बनाने के बाद क्रीज छोड़ने वाले जायसवाल ने गिल के आउट होने के बाद फिर मोर्चा संभाला। जायसवाल के साथ दूसरे छोर पर सरफराज खान ने दुसरे इनिंग में 68 रन बनाए। उन्होंने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके इंग्लैंड के गेंदबाजों की परेशानी बढ़ाई। भारत ने सुबह दो विकेट पर 196 रन से आगे खेलना शुरू किया था।

गलतफहमी के शीकार हुए गिल

IND vs ENG: गिल और कुलदीप यादव (27) ने एक घंटे तक इंग्लैंड को सफलता नहीं मिलने दी और चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। कुलदीप ने अपने जोड़ीदार की तुलना में अधिक आक्रामक रवैया अपनाया और टॉम हार्टली की गेंद पर छक्का भी लगाया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी के कारण गिल को अपना विकेट गंवाना पड़ा। कुलदीप ने हार्टली की गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला और कुछ कदम तक रन लेने के लिए आगे बढ़े। बेन स्टोक्स ने हालांकि फुर्ती दिखाई और तुरंत ही गेंद को गेंदबाज की तरफ फेंका जिन्होंने गिल को रन आउट कर दिया। भारत के तीसरे नंबर के बल्लेबाज गिल ने अपनी पारी में 191 गेंद खेली तथा 9 चौके और दो छक्के लगाए। कुलदीप की 91 गेंद तक चली पारी का अंत रेहान अहमद ने किया, जिनकी गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में जो रूट के सुरक्षित हाथों में चली गई।

Advertisement
Next Article