India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

IND vs SL : रियान पराग की दमदार गेंदबाज़ी ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब, कर दिखाया कमाल

08:58 AM Jul 28, 2024 IST
Advertisement

IND vs SL : श्रीलंका दौरे पर भारत ने पहला टी20I मैच जीतकर विजयी आगाज किया है। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय स्पिनर्स ने भारत के लिए दमदार प्रदर्शन किया। रियान पराग ने सर्वाधिक तीन विकेट लेकर सभी को चौंका दिया। फिर सूर्यकुमार यादव ने एक सुझाव को प्रयोग किया और वह टीम के हित में गया। टॉस हारने के बाद भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया गया। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (34) और यशस्वी जायसवाल (40) ने टीम को तेज शुरुआत दी। इसके बाद सूर्यकुमार ने अर्धशतकीय पारी खेल श्रीलंकाई गेंदबाजों की खूब खबर ली। ऋषभ पंत ने 49 रन की पारी खेली। पथिराना ने 4 विकेट चटकाए।

HIGHLIGHTS



भारत ने दिया था 214 रन का लक्ष्य

भारत के 214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने तेज शुरुआत की। अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद भारतीय स्पिनर्स हावी हो गए। अक्षर पटेल ने सेट बल्लेबाज पथुम निसांका (79) को आउट कर श्रीलंका को बड़ा झटका दिया। आखिरी के ओवरों में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक प्रयोग किया। और वो प्रयोग सफल साबित हुआ, सूर्यकुमार यादव ने रियान पराग को बॉलिंग अटैक पर लगाया। रियान पराग ने सभी को चौंकाते हुए घातक गेंदबाजी की। कमिंदु मेंडिस को आउट कर रियान पराग ने पहली टी20I अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल की।

रियान पराग की धाकड़ गेंदबाज़ी

इसके बाद 20वें ओवर पहली दो गेंद पर दो विकेट लेकर भारत को जीत दिला दी। रियान पराग ने 1.2 ओवर में पांच रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए। भारत ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस शानदार जीत के साथ भारतीय क्रिकेट के गंभीर युग की शुरुआत हो गई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए थे। कप्तान सूर्यकुमार ने 58 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 170 रन पर सिमट गई। रियान पराग ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

Advertisement
Next Article