For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

India New T20I Captain : श्रीलंका दौरे के लिए जल्द होगी भारतीय टीम की घोषणा, यह खिलाड़ी बन सकता है कप्तान

07:52 AM Jul 18, 2024 IST | Ravi Kumar
india new t20i captain   श्रीलंका दौरे के लिए जल्द होगी भारतीय टीम की घोषणा  यह खिलाड़ी बन सकता है कप्तान

India New T20I Captain : गौतम गंभीर का कार्यकाल टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे के साथ शुरू हो जाएगा। कोच की कमान संभालते ही गंभीर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, श्रीलंका दौरे के लिए टीम की घोषणा बुधवार को हो सकती है। सपोर्टिंग स्टाफ सहित टीम के कप्तान को लेकर गंभीर ने बीसीसीआई को कई सुझाव दिए हैं।

     HIGHLIGHTS

  • गौतम गंभीर का कार्यकाल टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे के साथ शुरू हो जाएगा
  • टी20 विश्व कप 2024 चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया में बदलाव का दौर शुरू हो चुका है
  • शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया

टी20 विश्व कप 2024 चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया में बदलाव का दौर शुरू हो चुका है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया। अब टीम का अगला मिशन श्रीलंका दौरा है, जहां तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है।
इस सीरीज के साथ बतौर मुख्य कोच गौतम गंभीर का कार्यकाल टीम इंडिया के साथ शुरू होगा। जानकारी के अनुसार, इस दौरे के लिए टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी जा सकती है।टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद भारतीय टीम को नए कप्तान की तलाश है। हालांकि नए कप्तान की दावेदारी की रेस में हार्दिक ही सबसे आगे चल रहे हैं। सूर्यकुमार को नई जिम्मेदारी दिए जाने के पीछे हार्दिक की इंजरी की समस्या बड़ी वजह मानी जा रही है। हालांकि, सूर्यकुमार पहले भी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज और दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज में भी सूर्यकुमार के हाथ में ही भारतीय टीम का नेतृत्व था। वहीं घरेलू सर्किट में भी सूर्यकुमार मुंबई की कप्तानी कर चुके हैं। बुधवार को चयन समिति आगामी श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान कर सकती है। 26 जुलाई से शुरू होने वाले इस दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के साथ ही होनी है। तीन टी20 मैच पल्लेकेले और जबकि तीन वनडे मैच कोलंबो में खेले जाएंगे। यह दौरा गौतम गंभीर के लिए भी बतौर भारतीय कोच पहला दौरा होगा। गंभीर को राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद हाल ही में टीम इंडिया का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।



आपको बता दें कि जब भी रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट से आराम लिया था हार्दिक ही टीम की कमान संभालते हुए नज़र आय हैं। लेकिन पिछले कुछ समय में भारतीय टीम बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। 2 साल बाद होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए भारतीय टीम को जल्द ही एक ऐसा कप्तान बनाना होगा जो लंबे समय तक टीम का साथ निभा पाए। अब आप हमे बताइए कि टीम इंडिया का नया कप्तान कौन होना चाहिए। सूर्य कुमार यादव हार्दिक पंड्या या कोई और हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Kumar

View all posts

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.

Advertisement
×