IPL 2024 : Rohit Sharma से गले मिले Hardik Pandya, फैंस ने किया जमकर ट्रोल
IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की तैयारी जोरदार तरीके से चल रही है. 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी. ऐसे में जब रोहित शर्मा प्रैक्टिस के लिए आए तो पूर्व कप्तान को हार्दिक ने गले से लगा लिया.
- HIGHLIGHTS:
- IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की जोरदार तैयारी
- Hardik Pandya की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी मुंबई इंडियंस
- रोहित शर्मा को हार्दिक ने गले से लगा लिया
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा Mumbai Indians से जुड़ चुके हैं. IPL 2024 के लिए Mumbai Indians के खिलाड़ियों ने नेट सेशन में तैयारी शुरू कर दी है. लंबे समय बाद मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान को बदला है. रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या इस सीजन मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.
मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात टाइटंस से Hardik Pandya को आईपीएल से पहले ही 15 करोड रुपये में ट्रेड कर लिया था। गुजरात से मुंबई आने के बाद ही हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान घोषित कर दिया गया. Hardik Pandya ने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को साल 2022 में खिताब दिलाया था. जबकि 2023 में गुजरात की टीम रनरअप रही थी.
रोहित शर्मा की मौजूदगी में हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बनाए जाने से हिटमैन के फैंस नाखुश नजर आए थे. सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस को जमकर ट्रोल किया गया और मुंबई इंडियंस के फॉलोअर्स में भी भारी कमी देखी गई. हालांकि समय बीतने के साथ ही यह मामला भी ठंडा पड़ गया.
सबसे बड़ा सवाल था क्या रोहित शर्मा हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए सीजन आईपीएल खेलेंगे?
पांच बार IPL का ख़िताब जीतने वाली Mumbai Indians की टीम बाकी टीमों की तरह 17वें सीजन की तैयारियों में व्यस्त है. मुंबई के स्क्वाड ने अपना प्री-ट्रेनिंग कैंप अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में लगाया हुआ है, जिसमें सभी खिलाड़ी नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसी दौरान फैंस को एक अद्भुत नजारा भी देखने को मिला, जिसमें नए कप्तान Hardik Pandya मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान Rohit Sharma से गले मिलते नजर आये.
Mumbai Indians ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में टीम के सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन के दौरान मैदान पर होते हैं. इसी बीच पांड्या खुद चलकर रोहित शर्मा के पास जाकर उन्हें गले लगाया. रोहित भी इस दौरान मुस्कुराते हुए नजर आते हैं. एमआई ने वीडियो के कैप्शन में दोनों खिलाड़ियों का जर्सी नंबर 45, 33 लिखा है. Mumbai Indians के पोस्ट पर फैंस का खूब प्यार बरस रहा है और उनकी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। एक फैन ने लिखा, 'इस पल का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.'
गौरतलब है कि IPL के 17वें सीजन में दाएं हाथ के ऑलराउंडर पांड्या टीम का नेतृत्व करते दिखेंगे. मिनी ऑक्शन में ट्रेड के जरिये खरीदने के बाद मुंबई इंडियंस ने पांड्या को अपना कप्तान घोषित कर दिया था. हालाँकि, कुछ फैंस और पूर्व दिग्गजों को फ्रेंचाइजी का यह फैसला सही नहीं लगा था.
वहीं, फैंस इस चीज़ को लेकर भी काफी उत्साहित थे कि Mumbai Indians कैंप में रोहित और पांड्या जब मिलेंगे तो उस समय कैसे रिएक्ट करेंगे. हालाँकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद ऐसा लग रहा कि दोनों खिलाड़ियों के बीच कप्तानी को लेकर किसी भी तरह का मनमुटाव नहीं है. पांड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स में पहले ही कहा था कि उन्हें कप्तानी के दौरान जब भी जरूरत पड़ेगी वो रोहित से मदद लेंगे.