India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

LSG vs MI: LSG ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया, मार्कस स्टोइनिस की तूफानी बल्लेबाजी ने मचाया धमाल

12:19 AM May 01, 2024 IST
Advertisement

LSG vs MI: IPL 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुई भिड़ंत। दोनों टीमों का यह मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया। मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 144 रन बनाए, जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच को अपने नाम किया। इसके साथ ही इस सीजन में मुंबई इंडियंस को 10 मैचों में सातवीं हार मिली। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की यह 10 मैचों में छठी जीत रही है।

लखनऊ के लिए आज के मैच में मार्कस स्टोइनिस हीरो रहे, जिन्होंने गेंद और तूफानी बल्लेबाजी के साथ शानदार प्रदर्शन किया। स्टोइनिस ने 3 ओवरों में 19 रन देकर एक विकेट लिया। फिर मार्कस स्टोइनिस ने बैटिंग के दौरान 45 गेंदों पर 62 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। IPL के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच अभी तक 4 मैच खेंले गए हैं। मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 बार और मुंबई इंडियंस ने 1 बार जीत हासिल की। पिछली बार दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 81 रनों से जीत हासिल की थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हिट मैन रोहित शर्मा 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार यादव 10 रन बनाकर तो वही तिलक वर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का खाता तक नहीं खुला। मुंबई इंडियंस के 24 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद ईशान किशन ने 36 गेंदों पर 32 बनाकर टीम को अपना सहयोग दिया। वडेरा और टिम डेविड ने 18 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद होकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement
Next Article