India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Mahashivratri 2024 : भगवान शिव के भक्त हैं विराट, शरीर पर हैं महादेव का टैंटू

01:26 PM Mar 08, 2024 IST
Advertisement

Mahashivratri 2024 Virat Kohli : 8 मार्च को देशभर में शिवरात्रि मनाई जा रही है। यह दिन भगवान शिव के भक्तों के लिए आस्था का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह इसी शुभ दिन पर हुआ था। यह दिन शिवभक्तों के लिए किसी पर्व से कम नहीं होता है। शिव मंदिरों में सूर्योदय से ही भक्तगणों का उत्साह और भीड़ देखने को मिलता है। मंदिरों में महाशिवरात्रि के दिनभर भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक और दूध से अभिषेक करते हैं।

     HIGHLIGHTS

भगवान् शिव के भक्त हैं विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के सरताज़ और वर्ल्ड क्रिकेट के किंग विराट कोहली भी भगवान् शिव का बहुत बड़े भक्त हैं। कोहली भी शिवरात्रि के दिन भगवान् भोलेनाथ के ध्यान में मग्न रहते हैं। आप सभी ने देखा होगा विराट कोहली को टैटू का बहुत शौक है। लेकिन विराट के शरीर पर तीन टैटू ऐसे हैं जो भगवान शिव से जुड़े हुए हैं।

कोहली के शरीर पर टैटू

विराट के कंधे पर परमेश्वर की आंख का टैटू बना हुआ है। यह टैटू भगवान् शिव की तीसरी आंख का प्रतीक माना जाता है। इसके पास ही विराट ने ॐ नामक एक और बड़ा टैटू बनवाया हुआ है। इसके अलावा कोहली ने एक ऐसा टैटू बनवाया है जिसमें भगवान् शिव कैलाश पर्वत पर विराजमान हैं और उनके हाथ में उनका त्रिशूल मौजूद है।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 765 रन बनाए थे जो अब तक के वर्ल्ड कप इतिहास का रिकॉर्ड हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में ही अपना 50वां वनडे शतक पूरा किया था। फिलहाल विराट अपने परिवार के साथ हैं और मौजूदा टेस्ट सीरीज में वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह आखिरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ जनवरी में हुए तीसरे टी20 गेम में दिखाई दिए थे। हाल ही में विराट कोहली दूसरी बार पिता बने थे, उन्हें दूसरी बार में एक लड़का हुआ है जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है। विराट कोहली को कई बार हमने भगवान् शिव की उपासना करते हुए भी देखा हुआ है और वह अपने परीवार के साथ भगवान् की उपासना करने भगवान् भोले नाथ के दरबार में अक्सर जाते रहते हैं।

Advertisement
Next Article