India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

RanjiTrophy : उमेश और आदित्य ने गेंदबाजी से झारखंड को चारो खाने चित्त किया, 308 रन से हराया

09:30 AM Jan 30, 2024 IST
Advertisement

अनुभवी उमेश यादव और आदित्य ठाकरे की शानदार गेंदबाजी से विदर्भ ने RanjiTrophy ग्रुप ए मैच में सोमवार को यहां झारखंड पर 308 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

HIGHLIGHTS

जीत के लिए 429 रन का पीछा करते हुए झारखंड की टीम दूसरी पारी में महज 120 रन पर आउट हो गयी। उमेश ने 43 रन पर चार जबकि ठाकरे ने 28 रन पर तीन विकेट लिये। झारखंड के लिए सुप्रियो चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाये।

RanjiTrophy विदर्भ ने पहली पारी में 204 रन बनाने के बाद झारखंड को 150 रन पर आउट किया था। ध्रुव शोरे (113) और अथर्व तायडे (138) की शतकीय पारियों से टीम ने रविवार को अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 372 बनाकर घोषित की थी। दिल्ली में RanjiTrophy  ग्रुप के एक अन्य मैच में गत चैम्पियन सौराष्ट्र ने सेना के खिलाफ मैच ड्रॉ कराया। सेना की पहली पारी में सात विकेट पर 536 रन के जवाब में सौराष्ट्र की पहली पारी 462 रन पर सिमट गयी।

सौराष्ट्र की टीम ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 154 रन से आगे से की। चेतेश्वर पुजारा (91), अर्पित वसावड़ा (71) और चिराग जानी (48) की उपयोगी पारियों से टीम ने 450 रन के स्कोर को पार किया। सेना के लिए अर्जुन शर्मा ने चार जबकि वरूण चौधरी ने तीन विकेट लिये। RanjiTrophy ग्रुप मुकाबले के रोहतक में हरियाणा और महाराष्ट्र का मुकाबला ड्रा पर छूटा। खराब रोशनी से प्रभावित इस मैच के आखिरी दिन हरियाणा ने छह विकेट पर 211 रन पर दूसरी पारी घोषित कर महाराष्ट्र को जीत के लिए 212 रन का लक्ष्य दिया। खेल खत्म होने तक महाराष्ट्र ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 96 रन बना लिये थे।

Advertisement
Next Article