केएल राहुल के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज, सचिन-सहवाग जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए यह कारनामा
12:30 PM Jan 25, 2024 IST
Advertisement
केएल राहुल ने गुरुवार को हैदराबाद में भारत बनाम इंग्लैंड हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन मैदान पर उतरते ही एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। इसी के साथ उनके नाम खेल के सभी प्रारूपों में कम से कम 50 मैच खेलने का रिकॉर्ड जुड़ गया है।
HIGHLIGHTS
- भारत बनाम इंग्लैंड हैदराबाद टेस्ट जारी।
- केएल राहुल के नाम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कम से कम 50 मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज।
- यह कारनामा करने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बने।
इसी के साथ राहुल ऐसा कारनामा करने वाले छठे भारतीय क्रिकेटर बन गए। उन्होंने वनडे और टी20 मैचों में 50 से अधिक मैच खेले हैं। पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के बाद वह अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इससे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे दिग्गज इस सूची में शामिल हैं। भारत की स्पिन जोड़ी आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने भी सभी प्रारूपों में भारत के लिए 50 से अधिक मैच खेले हैं।
क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट में कम से कम 50 मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी
खिलाड़ी | टेस्ट क्रिकेट | वनडे क्रिकेट | टी20 क्रिकेट |
रोहित शर्मा* | 54 | 262 | 151 |
विराट कोहली* | 113 | 292 | 117 |
रविन्द्र जडेजा* | 68 | 197 | 166 |
रविचंद्रन अश्विन* | 95 | 116 | 65 |
महेंद्र सिंह धोनी | 90 | 350 | 98 |
केएल राहुल* | 50 | 75 | 72 |
Advertisement