टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Crime News: राजधानी के किशनगढ़ में खौफनाक मामला, श्मशान घाट के पास एक शव बरामद

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में संजय वन श्मशान घाट के पास मंगलवार को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया।

05:13 PM Nov 08, 2022 IST | Desk Team

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में संजय वन श्मशान घाट के पास मंगलवार को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया।

दिल्ली में हिंसा गतिविधि कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में श्मशान घाट के पास मंगलवार सुबह कथित तौर से एक अनजान शव पाया गया। इस बात की जानकारी पुलिस ने साझा की है। 
40 वर्षीय अनजान व्यक्ति श्मशान पर मिला 
मिली जानकारी के मुताबिक तकरीबन नौ बजे के आसपास 40 वर्षीय एक व्यक्ति के श्मशान घाट के पास बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी।
पुलिस ने बताया सबूत जुटाने के मकसद से अपराध दल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि किशनगढ़ थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है, व्यक्ति की पहचान के प्रयास चल रहे हैं। 
स्थानीए पुलिस ने शुरू की छानबीन 
उल्लेखनीय जब इस बात की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन तक पहुंचाई गई तो उन्होंने श्मशान घाट पर पहुंचकर मामले की व्यापक तौर से छानबीन करना शुरू कर दी और कहा कि इस मामले की बारीकी से जांच की जाएगी। 
Advertisement
Advertisement
Next Article