टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सीआरपीएफ में है चुनौतियों से लड़ने का जज्बा

NULL

09:51 AM Mar 25, 2018 IST | Desk Team

NULL

गुरुग्राम/सोहना : केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के देश में आंतरिक सुरक्षा में दिए गए योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बल की कार्यकुशलता तथा क्षमता बेजोड़ है और देश के सामने चाहे कितनी भी बड़ी चुनौती हो उसका मुकाबला करने वाले शेर हमारे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में मौजूद हैं। राजनाथ गुरुग्राम जिला के गांव कादरपुर स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुब) गु्रप सैंटर में केरिपुब की 79वीं वार्षिक परेड-2018 के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। आज की इस वार्षिक परेड में देश के अलग-अलग सैक्टरों में तैनात केरिपुब की 10 टुकडिय़ों ने भाग लिया और इस भव्य परेड का नेतृत्व केरिपुब की बारहवीं वाहिनी के कमांडेंट अजीत सांगवान ने किया।

Advertisement

गृह मंत्री ने इन टुकडिय़ों का निरीक्षण किया और भव्य परेड की सलामी ली। केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि पहले उग्रवादियों के हाथों हमारे जवानों और नागरिकों की हत्या ज्यादा हो रही थी लेकिन आज इस बल की बहादुरी के कारण माओवादी ज्यादा मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के पराक्रम व हौसले की वजह से आज वामपंथी उग्रवादियों में हताशा है इसलिए वे घात लगाकर हमला करते हैं। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अब लड़ाई अंतिम दौर में है।

उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की बस्तरिया बटालियन का अलग से गठन किया गया है। यह बटालियन अब तैनाती के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने उग्रवादियों को गरीब, देश और विकास विरोधी बताते हुए कहा कि देश के सामने माओवाद एक गंभीर चुनौती बन गया है जिसको केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। इस बल ने वीरता और शौर्य के उच्च मानदण्ड स्थापित किए हैं।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

– सतबीर, उमेश गुप्ता

Advertisement
Next Article