Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'दिया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस पूजा शर्मा दूसरी बार बनी मां , शेयर की बेबी गर्ल की तस्वीरें

मशहूर टीवी शो ‘दिया और बाती हम’ की एक्ट्रेस पूजा शर्मा दूसरी बार माँ बनी है और दूसरी बार उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। पूजा शर्मा के पति पुष्कर पंडित ने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करके इस बार की जानकारी फैंस को दी।

10:38 AM Jun 25, 2019 IST | Ujjwal Jain

पुष्कर द्वारा शेयर की गयी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।  पुष्कर ने तस्वीरें शेयर करते हुए साथ में कैप्शन लिखा  “मेरी दो प्यारी एंजेल्स, इससे ज्यादा मैं कुछ भी और नहीं मांग सकता था। “
पूजा शर्मा और पुष्कर पंडित की बड़ी बेटी वियाना ने भी अपनी छोटी बहन का स्वागत शानदार तरीके से किया है और वो भी इन तस्वीरों में बेहद खुश नजर आ रही है। पुष्कर द्वारा शेयर की गयी तस्वीरों में वियाना की गोद में उनकी छोटी बहन नजर आ रही है। 
वियाना के एक्सप्रेशन देखकर लगता है की वो अपनी छोटी बहन के आने पर बेहद खुश है और फैंस को भी वियाना का ये रिएक्शन बेहद पसंद आ रहा है। फैंस ने भी पूजा और पुष्कर को उनकी बेटी के जन्म पर शुभकामनाएं दी है। 
आपको बता दें पूजा और पुष्कर के साल 22 फरवरी 2016 में शादी की थी और साल 2017 में पहली बेटी वियाना का जन्म हुआ था। पूजा और पुष्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और आये दिन बेटी वियाना के साथ तस्वीरें सहरे करते रहते है। 
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो पूजा को मशहूर टीवी शो ‘रूक जाना नहीं’ से घर घर में पहचान मिली थी थी और आखिर बार पूजा शो ‘दीया और बाती हम’ में नजर आयी थी। पुष्कर पंडित एक टीवी निर्देशक भी हैं और उन्होंने शो तू मेरा हीरो का निर्देशन किया है।

एक्ट्रेस सारा अली खान ने बताया क्या है उनकी कामयाबी और लोकप्रियता का खास राज़ !

Advertisement
Next Article