दैनिक राशिफल: आज किसका भाग्य देगा साथ, कौन रहे सतर्क?
राशिफल: किस राशि के लिए शुभ होगा आज का दिन,किन्हें रहना होगा सावधान
मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
कार्य स्थल पर व्यवस्था बिगड़ने से आपके मान-सम्मान की हानि की आशंका बनी रहेगी। अपना पक्ष बहुत सावधानी से रखें तो ठीक रहेगा। आगे समय आपके लिए अच्छा दिखाई देता है
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
समाज में आपके नजरिये को एक नया आयाम हासिल होगा। व्यापार में नये अनुबंधों से लाभ की स्थिति बनेगी। यात्राओं से लाभ हो सकेगा। बिजनेस यात्रा विशेष कारगर होनी चाहिए
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
आपके प्रति लोगों का दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। अपनी मानसिक शक्ति के बलबूते पर ही सफलता मिल सकती है। परिवार में कोई नया विवाद उत्पन्न होने की आशंका है
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
आने वाली मानसिक परेशानी से मुक्ति का मार्ग खोज कर रखें। यात्रा से लाभ की संभावना नहीं है। सभी ग्रह आपके विरोध में बने हुए हैं इसलिए सावधानी पूर्वक अपने नित्य कामों का निस्तारण करें
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
आज व्यवसाय में लाभ की स्थिति है। पिछले दिनों से चली आ रही परेशानियों से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर दिखाई देता है
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
परिवार में तनाव से आपके व्यापारिक हित प्रभावित हो सकता है। बुरे लोगों से संपर्क रहने से कोई समस्या पैदा हो सकती है। इधर-उधर भटकने में ही समय नष्ट होगा। आप अपनी विचारधारा पर पूर्णतः कायम रहें
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
ईमानदारी और परिश्रम का फल प्राप्त होगा। वाणी में मिठास की आवश्यकता है। किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी होगी। मानसिक परेशानी हो सकती है
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
अभी मानसिक अंसतोष के योग बन रहे हैं। किसी से कोई ऐसा वादा नहीं करें कि जिसे पूरा न कर सकें। आंखों में संक्रमण की शिकायत हो सकती है। बिजनेस कार्यों में आज बाधा दिखाई देती है
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
नौकरीपेशा वालों को अपने उच्चाधिकारियों को प्रसन्न रख पाना एक चुनौती होगी। इसलिए जरूरी है कि सावधानी रखी जाए। धन की आशानुरूप प्राप्ति हो जायेगी। सोच गए कार्यों में प्रगति होगी
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
आप दान-पुण्य से मानसिक शान्ति प्राप्त होगी। यात्रा के योग हैं। गोचर में कुछ ग्रह आपके पक्ष के बने हैं अतः कारोबारी यात्रा हो तो सफल रहेगी। मांगलिक कार्यों में भागीदारी संभव है
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी। कारोबारी लोगों को कुछ हटकर परिश्रम करना होगा। चिन्ता करने के स्थान पर अपने प्रयासों को बढाये। अभी समय आपके पक्ष का है। थोड़ी कोशिशों के बाद ही सफलता मिल जाने की संभावना है
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
पूर्ण सफलता की उम्मीद रखी जा सकती है। स्वास्थ्य में भी कुछ सुधार का अनुभव होगा। जीवन साथी से सामंजस्य अच्छा बना पाने में सफल रहेंगे। शेयर आदि का कार्य करने वालों के लिए दिन शुभ हो सकता है