टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रेप आरोपों में फंसे गुणतिलका निलंबित

Danushka Gunathilaka के एक दोस्त पर नार्वे की एक महिला द्वारा होटल के कमरे में बलात्कार का आरोप लगाये जाने पर गुणतिलका को टीम से निलंबित कर दिया गया है।

12:39 PM Jul 24, 2018 IST | Desk Team

Danushka Gunathilaka के एक दोस्त पर नार्वे की एक महिला द्वारा होटल के कमरे में बलात्कार का आरोप लगाये जाने पर गुणतिलका को टीम से निलंबित कर दिया गया है।

कोलंबो : श्रीलंका के टेस्ट क्रिकेटर धनुष्का गुणतिलका के एक दोस्त पर नार्वे की एक महिला द्वारा होटल के कमरे में बलात्कार का आरोप लगाये जाने पर गुणतिलका को टीम से निलंबित कर दिया गया है। धनुष्का और उसका दोस्त नार्वे की दो महिलाओं को रविवार की सुबह उस होटल लेकर आये जहां श्रीलंकाई टीम ठहरी थी।

Advertisement

बाद में एक महिला ने दूसरे व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप लगाया जो श्रीलंकाई मूल का ब्रिटिश पासपोर्टधारी है । पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और हम मामले की जांच कर रहे हैं। नार्वे की एक पर्यटक ने बलात्कार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गुणतिलका पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

श्रीलंका क्रिकेट ने हालांकि आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में उसे निलंबित कर दिया है हालांकि अभी चल रहे मैच में वह खेल सकेगा। आचार संहिता के तहत मैचों के दौरान खिलाड़ियों के लिये रात में होटल के कमरों में रहना अनिवार्य है और वे मेहमान नहीं ला सकते। बोर्ड जांच का नतीजा आने तक मौजूदा टेस्ट की उसकी मैच फीस भी रोककर रखेगा।

Advertisement
Next Article