टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

DC vs RR : दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 13 रनों से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में राजस्थान रॉयल्स को 13 रनों से हरा दिया।

11:50 PM Oct 14, 2020 IST | Desk Team

दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में राजस्थान रॉयल्स को 13 रनों से हरा दिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में राजस्थान रॉयल्स को 13 रनों से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 161 रन बनाए।
राजस्थान 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी। राजस्थान के लिए बेन स्टोक्स ने 41, रॉबिन उथप्पा ने 32 रन बनाए। दिल्ली के लिए तुषार देशपांडे और एनरिक नॉर्टजे ने दो-दो विकेट लिए।
धवन ने 33 गेंदों पर 57 रन बनाए। अय्यर ने 43 गेंदों पर 53 रन बनाए। धवन की पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल रहे जबकि अय्यर ने तीन चौके और दो छक्के मारे। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए। जयदेव उनादकट ने दो विकेट लिए।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI : रोबिन उथप्पा, जोस बटलर, स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, बेन स्टोक्स, रियान पराग, जयदेव उनादकट, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, आर अश्विन, इनरिच नॉर्टजे, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, कगिसो रबाडा।
Advertisement
Advertisement
Next Article