टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Mathura में जली हुई कार से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

04:37 PM Feb 26, 2024 IST | Yogita Tyagi

Mathura: मथुरा जिले के पुलिस ने फरह-परखम मार्ग पर सोमवार को एक जली हुई कार से एक अज्ञात शव बरामद किया जो कि जली हुई अवस्था में था। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने कहा, यह स्पष्ट नहीं है कि यह आकस्मिक था या साजिश के तहत ऐसा किया गया। उन्होंने बताया कि कार के नंबर से पता चला कि यह आगरा के रहने वाले व्यक्ति के नाम से पंजीकृत है

जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

पुलिस ने बताया कि कार मालिक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और उनसे बातचीत के बाद तथ्य स्पष्ट हो पाएंगे। उन्होंने बताया कि शव एक पुरुष का शव है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अरविन्द कुमार ने यह भी कहा कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटा लिए हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article