W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नोएडा से गायब युवक का तीन टुकड़ों में मिला कटा हुआ शव

06:32 PM Feb 12, 2024 IST | Jivesh Mishra
नोएडा से गायब युवक का तीन टुकड़ों में मिला कटा हुआ शव

Noida: मेरठ में 9 फरवरी को एक बंद बोरे में तीन टुकड़ों में एक लाश मिली थी, जिसकी पहचान में मेरठ पुलिस जुटी थी। कई जगहों पर पोस्टर लगवाए गए थे। एनसीआर के थानों में शव के फोटो भी भेजे गए थे। सोमवार को शव की पहचान नोएडा से गायब हुए एक युवक के रूप में हुई है।

Highlights:

  • नोएडा से गायब युवक का तीन टुकड़ों में मिला कटा हुआ शव
  • 5 दिन पहले गायब हुआ था युवक
  • मेरठ में 9 फरवरी को मिला था युवक का शव

5 दिन पहले गायब हुआ था युवक

करीब 5 दिन पहले ही उसकी गुमशुदगी नोएडा के थाने में लिखवाई गई थी। मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डेन में बंद बोरे में मिली 3 टुकड़ों में लाश नोएडा के दनकौर निवासी सुहेल की है।

टुकड़ों में काटकर फेंका गया शव

बताया जा रहा है कि सोहेल का नोएडा से अपहरण कर मेरठ में टुकड़ों में बांटकर शव फेंका गया। 8 फरवरी को नोएडा के दनकौर थाने में सोहेल की गुमशुदगी भी दर्ज हुई थी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मेरठ में 9 फरवरी को मिला था युवक का शव

परिजनों ने सोशल मीडिया के जरिए शव को पहचाना है। मेरठ में 9 फरवरी को करीब 25 वर्षीय युवक का शव बोरे में बंद मिला था। युवक का सिर धड़ से काटकर अलग किया गया था। लाश तीन टुकड़ों में बटी थी। वहीं, मृतक युवक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में सोहेल भी लिखा हुआ था।

पोस्टर के जरिए पहचाना गया युवक

रविवार को पुलिस ने युवक के पोस्टर आसपास के क्षेत्रों में चस्पा कराए। उसे सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया गया। पुलिस ने जोन के सभी जनपदों के अलावा दिल्ली भी पोस्टर भेजे थे।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×