टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में नहीं थम मौत का आकड़ा, 22 लोगों ने तोड़ा दम, गहलोत ने राहत पैकेज की घोषणा की

जोधपुर जिले के शेरगढ़ के भूंगरा गांव में गुरुवार को शक्ति सिंह के बेटे सुरेंद्र सिंह की बरात खोखसर जानी थी। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। हादसे में 60 से अधिक लोग झुलस गए थे और पांच की मौत हो गई थी। अब मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। पिछले तीन दिनों से शेरगढ़ में शवों का आना जारी है।

02:13 PM Dec 13, 2022 IST | Desk Team

जोधपुर जिले के शेरगढ़ के भूंगरा गांव में गुरुवार को शक्ति सिंह के बेटे सुरेंद्र सिंह की बरात खोखसर जानी थी। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। हादसे में 60 से अधिक लोग झुलस गए थे और पांच की मौत हो गई थी। अब मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। पिछले तीन दिनों से शेरगढ़ में शवों का आना जारी है।

राजस्थान के जोधपुर में एक दर्दनाक हादसे में मौत का आकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिलेंडर ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या पहले की तुलना में बढ़ती जा रही है। मंगलवार सुबह दुल्हे के पिता समेत चार लोगों ने अपना दम तोड़ दिया। इस हादसे में राज्य में सनाटा सा छाया हुआ है। वही अबी तक कुल 22 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। 
Advertisement
जोधपुर के एसपी ने कही यह बात 
आपकों बता दें कि इस घटना को लेकर जोधपुर जिला ग्रमीण एसपी अनिय कयाल ने औपचारिक रूप से स्पष्ट किया कि 34 मरीजों का महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से पांच मरीजों की हालत गंभीर है। अस्पताल में भी माहौल गंभीर है। अस्पताल के वेटिंग रूम के बाहर लोग आंखों में आंसू लेकर अपनों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। डॉक्टरों की टीम पीड़ितों के इलाज में जुटी है। 
बरात जाते समये ही हुआ यह ब्लास्ट हादसा 
जोधपुर जिले के शेरगढ़ के भूंगरा गांव में गुरुवार को शक्ति सिंह के बेटे सुरेंद्र सिंह की बरात खोखसर जानी थी। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। हादसे में 60 से अधिक लोग झुलस गए थे और पांच की मौत हो गई थी। अब मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। पिछले तीन दिनों से शेरगढ़ में शवों का आना जारी है। श्मशान घाटों में एक साथ कई लाशें जल रही हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने आज तक ऐसा दर्दनाक हादसा नहीं देखा। 
गहलोत ने राहत कोष देने की बात कही
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इस घटना को लेकर शोक व्यक्त किया और विस्फोट के दौरान घायल हुए लोगों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान सीएम ने मरने  वाले शख्स को चिरंजीवी योजना के तहत पांच-पांच लाख रूपये और सीएम राहत कोष से दो-दो लाख लाख रूपये देने की घोषणा की है। इसी के साथ ही घायलों को 1-1 लाख रूपये देने का वादी भी किया है। 
Advertisement
Next Article