Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ब्राजील में मिट्टी धंसने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 105 हुई

ब्राजील की राजधानी रियो डि जिनेरियो के प्रशासन ने पेट्रोपोलिस शहर में बाढ़ और मिट्टी धंसने की घटनाओं में अभी तक 105 लोगों के मरने की पुष्टि की है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि और कितने लोग मिट्टी में दबे हुए हैं।

02:15 AM Feb 18, 2022 IST | Shera Rajput

मेयर ने लापता लोगों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी
शहर के मेयर रूबेंस बोमटेंपो ने लापता लोगों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी है। उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा,‘‘ हमें अभी भी त्रासदी की पूरी-पूरी जानकारी नहीं है। यह बेहद मुश्किल भरा दिन था।’’
मंगलवार की इन घटनाओं के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी परिजन मलबे में अपने लोगों को तलाश रहे हैं। राजधानी के सरकारी अभियोजन कार्यालय ने बुधवार को एक बयान जारी करके कहा कि उसने लापता 35 लोगों के नामों की सूची तैयार की है।
लोगों ने तबाही के मंजर के वीडियो बना कर उन्हें सोशल मीडिया में साझा किया है, जिनमें घरों को मिट्टी में धंसे और कारों को मलबे के साथ बहते देखा जा सकता है।
रियो डि जिनेरियो के गवर्नर क्लॉडियो कास्ट्रो ने कहा कि 400 लोग बेघर हो गए हैं और 24 लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है।
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने दुख की इस घड़ी में जनता के साथ खड़े होने की बात कही है। वह फिलहाल रूस की यात्रा पर हैं।
Advertisement
Next Article