टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरमध्य प्रदेशउत्तराखंड
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पौष पुत्रदा एकादशी से लेकर गुरु गोबिंद सिंह जयंती तक, दिसंबर में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची

12:15 PM Nov 23, 2025 IST | Khushi Srivastava
December 2025 Tyohar List
December 2025 Tyohar List: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अभी वर्ष 2025 का 11वां महीना यानी  नवंबर चल रहा है। इसके बाद वर्ष का अंतिम महीना दिसंबर शुरू होगा। अंग्रेजी कैलेंडर में दिसंबर को 12वां महीना माना जाता है, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कैलेंडर में यह मार्गशीर्ष (अगहन) और पौष—यानी 9वें और 10वें महीनों—के बीच आता है। मार्गशीर्ष को अगहन और 10वें महीने को पौष नाम से जाना जाता है।
December 2025 Tyohar List (Photo: Social Media)
सनातन धर्म में व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व है, इसलिए दिसंबर का महीना धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ते हैं। नीचे दिसंबर 2025 के व्रत और त्योहारों की पूरी सूची दी गई है।

December 2025 Tyohar List: दिसंबर 2025 में पड़ने वाले प्रमुख  व्रत-त्योहार

तारीखदिनत्योहार / व्रत
1 दिसंबरसोमवारगीता जयंती, गुरुवायुर एकादशी, मोक्षदा एकादशी
2 दिसंबरमंगलवारमत्स्य द्वादशी, भौम प्रदोष व्रत
4 दिसंबरगुरुवारदत्तात्रेय जयंती, अन्नपूर्णा जयंती, त्रिपुर भैरवी जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा
5 दिसंबरशुक्रवारपौष मास की शुरुआत, रोहिणी व्रत
7 दिसंबररविवारअखुरथ संकष्टी
11 दिसंबरगुरुवारकालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
15 दिसंबरसोमवारसफला एकादशी
16 दिसंबरमंगलवारकृष्ण मत्स्य द्वादशी, धनु संक्रांति
17 दिसंबरबुधवारबुध प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
19 दिसंबरशुक्रवारदर्श अमावस्या, पौष अमावस्या
21 दिसंबररविवारवर्ष का सबसे छोटा दिन, चंद्र दर्शन
24 दिसंबरबुधवारविघ्नेश्वर चतुर्थी
25 दिसंबरगुरुवारस्कंद षष्टी, क्रिसमस
27 दिसंबरशनिवारगुरु गोबिंद सिंह जयंती, मंडला पूजा
28 दिसंबररविवारमासिक दुर्गाष्टमी
30 दिसंबरमंगलवारपौष पुत्रदा एकादशी
31 दिसंबरबुधवारकूर्म द्वादशी, मासिक कार्तिगाई, वैकुंठ एकादशी, वैष्णव पुत्रदा एकादशी
December 2025 Festivals List

दिसंबर में विवाह के लिए शुभ तिथियां

December 2025 Vrat Tyohar List (Photo: Social Media)
दिसंबर 2025 में शादी के लिए केवल तीन दिन ही शुभ माने गए हैं—4, 5 और 6 दिसंबर। इसके बाद विवाह के मुहूर्त समाप्त हो जाएंगे, क्योंकि 16 दिसंबर 2025 से खरमास की शुरुआत होगी, जिसके चलते विवाह-संस्कार नहीं किए जाते।

Advertisement

यह भी पढ़ें- ‘जब श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष और रचाई देवी सीता से शादी’, इस अलौकिक कथा बिना अधूरा है विवाह पंचमी का व्रत
Advertisement
Next Article