For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Deepika Padukone ने फिर रचा इतिहास, Academy Museum Gala Oscar में शामिल होने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस बनी

02:11 PM Dec 05, 2023 IST | Anjali Dahiya
deepika padukone ने फिर रचा इतिहास  academy museum gala oscar में शामिल होने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस बनी
Deepika Padukone

बॉलीवुड अभिनेत्री Deepika Padukone का नाम ब्रेन विथ ब्यूटी हसीनाओं की लिस्ट में शुमार है। Deepika Padukone ने सिर्फ खूबसूरत, और बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि वो काफी टैलेंटेड भी हैं। अपनी एक्टिंग स्किल्स और कातिलाना लुक के चलते Deepika Padukone बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में अपना बिखेर चुकी हैं। वहीं  अब Deepika Padukone ने अपने टैलेंट के दमपर एक बार फिर भारत को गौरवान्वित होने का मौका दिया है और ऐसा कर के एक्ट्रेस के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।

  • बॉलीवुड अभिनेत्री Deepika Padukone का नाम ब्रेन विथ ब्यूटी हसीनाओं की लिस्ट में
  • Deepika Padukone ने अपने टैलेंट के दमपर एक बार फिर भारत को गौरवान्वित होने का मौका दिया
  • Deepika Padukone 'Academy Museum Gala Oscar ’ में शामिल होने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस बन गई

दीपिका पादुकोण के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि

दरअसल, हाल ही में Academy Museum Gala Oscar  का आयोजन किया गया, जिसे ऑस्कर के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंच माना जाता है। इस इवेंट में कई हॉलीवुड सितारों ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस Deepika Padukone भी शामिल हुईं, जिसके बाद Deepika Padukone 'Academy Museum Gala Oscar ’ में शामिल होने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस बन गई हैं।Deepika Padukone ने ऐसा कर के एक बार फिर देश का नाम रौशन किया है। इससे पहले एक्ट्रेस ने इस साल की शुरुआत में ऑस्कर में इंडियन गाने को प्रेजेंट करने के लिए मंच पर कदम रखते हुए इतिहास रचा था।

अपने लुक से हाॅलीवुड एक्ट्रेसेज को दिया टक्कर

वहीं Deepika Padukone के Academy Museum Gala Oscar के इस उपलब्धि के अलावा उनके लुक की भी खूब चर्चा हो रही है। इस दौरान दीपिका पादूकोण ने ब्लू कलर का वेलवेट गाउन पहना हुआ था। ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने डायमेंड ज्वैलरी से अपने लुक को कम्पलीट किया था। इस लुक में Deepika Padukone सेलेना गोमेज-दुआ लीपा जैसी हाॅलीवुड स्टार्स को टक्कर देती नजर आईं।

ये अचीवमेंट्स भी अपने नाम कर चुकीं हैं दीपिका

वहीं इससे पहले Deepika Padukone इस साल रिलीज हुई फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में थीं। इस फिल्म ने दुनिया भर में 1 हजार करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस ने टाइन मैगजीन के कवर पर भी अपनी जगह बनाई थीं। एक्ट्रेस की इस उपल्बिध पर उनके फैंस काफी खुश हैं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो, Deepika Padukone जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाली हैं।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

Advertisement
×