W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर की मां के रोल में दिखी दीपिका पादुकोण ? ट्विटर पर वायरल हुईं एक्ट्रेस की तस्वीरें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र का नया स्पॉयलर सामने आया है। ऐसा स्पाइलर कि आपके भी कान खड़े हो जाएंगे। जी हां, सोशल मीडिया पर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण भी हैं। आइए बताते हैं पूरी कहानी।

06:13 PM Sep 10, 2022 IST | Desk Team

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र का नया स्पॉयलर सामने आया है। ऐसा स्पाइलर कि आपके भी कान खड़े हो जाएंगे। जी हां, सोशल मीडिया पर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण भी हैं। आइए बताते हैं पूरी कहानी।

ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर की मां के रोल में दिखी दीपिका पादुकोण   ट्विटर पर वायरल हुईं एक्ट्रेस की तस्वीरें
Advertisement

रणबीर कपूर और आलिया
भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का
अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस मल्टी स्टार फिल्म को
निर्दशक अयान मुखर्जी ने 11 साल के लंबे इंतजार के बाद पूरा किया है। अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन समेत
कई अभिनेता रोल में हैं तो शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार का भी जबरदस्त कैमियो है।
मगर फैंस ने ब्रह्मास्त्र में अब दीपिका पादुकोण को भी ढूंढ निकाला है और ट्विटर
पर जमकर ब्रह्मास्त्र से दीपिका पादुकोण की तस्वीर शेयर कर रहे हैं।

Brahmastra Part One: Shiva - Rotten Tomatoes

फिल्म की रिलीज के साथ ही दर्शकों ने ब्रह्मास्त्र देखने के बाद सोशल मीडिया
पर इसका स्पॉइलर शेयर करना शुरू कर दिया है। फैंस ये दावा कर रहे हैं कि
ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण भी हैं। जी हां, दर्शक दावा कर रहे हैं कि
दीपिका पादुकोण का भी बेहद खास रोल ब्रह्मास्त्र में हैं। यूजर्स का कहना है कि
दीपिका ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की मां का
रोल अदा किया है।

Deepika Padukone says she puts up a brave front for her parents even now |  Bollywood - Hindustan Times

ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर शिवा के रोल में हैं, जिसने बचपन में ही अपने माता पिता खो दिए थे। जब शिवा सालभर
का था तब उसकी मां आग में जलकर मर गई थी। यूजर्स का कहना है कि फिल्म में शिवा की
मां का पूरा फेस तो नही दिखाया मगर वह कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण ही हैं।

बता दें कि बीतों दिनों भी दीपिका पादुकोण के ब्रह्मास्त्र का हिस्सा होने की
बात सामने आई थी। पहले कहा जा रहा था कि दीपिका फिल्म कैमियो करती दिखेंगी। वही अब
फिल्म की रिलीज के बाद दर्शक उनके रणबीर के मां के रोल में होने का बात कहते दिख
रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसकी ढेरों तस्वीरें भी वह शेयर कर रहे हैं।

एक यूजर ने दीपिका जैसे दिखने वाले चेहरे की तस्वीर शेयर की। फैन ने कहा कि,
ब्रह्मास्त्र में कुछ सेकेंड के लिए दीपिका भी
नजर आती हैं। उनके किरदार का नाम अमृता है। इस तरह ढेरों यूजर्स ने इन तस्वीरों को
शेयर किया। कुछ फैन ने तो कहा कि वह ब्रह्मास्त्र अब जरूर देखेंगे क्योंकि उनकी
फेवरेट दीपिका भी इसका हिस्सा हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×