W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi: राजधानी में 4 बजे तक लगभग 45 फीसदी हुआ मतदान

दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी के लिए मतदान खत्म होने में अब कुछ ही समय बचा है। धीरे धीरे पोलिंग सेंटर पर मतदान करने वालों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। महिलाओं और बुजुर्गों सहित युवाओं में भी मतदान के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है।

06:52 PM Dec 04, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी के लिए मतदान खत्म होने में अब कुछ ही समय बचा है। धीरे धीरे पोलिंग सेंटर पर मतदान करने वालों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। महिलाओं और बुजुर्गों सहित युवाओं में भी मतदान के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है।

delhi  राजधानी में  4 बजे तक लगभग 45 फीसदी हुआ मतदान
दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी के लिए मतदान खत्म होने में अब कुछ ही समय बचा है। धीरे धीरे पोलिंग सेंटर पर मतदान करने वालों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। महिलाओं और बुजुर्गों सहित युवाओं में भी मतदान के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं दिल्ली निर्वाचन आयोग के मुताबिक 4 बजे तक दिल्ली में लगभग 45 प्रतिशत मतदान हुआ है।
MCD Election Live: शाम 4 बजे तक 45 फीसदी मतदान, पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें
दिल्ली नगर निगम में 250 सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। दिल्ली निर्वाचन आयोग के मुताबिक 4 बजे तक दिल्ली की सभी सीटों पर लगभग 45 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सुबह से ही दिल्ली के अलग अलग पोलिंग बूथ पर मतदाता पहुंच रहे हैं। खासतौर से महिलाओं, युवा और बुजुर्ग मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। साल 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनावों में 53 फीसदी मतदान हुआ था। आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है, जिसमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर हैं।
MCD Elections Live Updates: आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटिंग, 7 दिसंबर को  आएंगे नतीजे - delhi municipal corporation election 2022 live updates 250  wards candidates voting news in hindi ntc - AajTak
गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों के लिए रविवार को मतदान किया जा रहा है। नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। हर बार की तरह इस बार भी सबकी नजर भाजपा और आम आदमी पार्टी पर है। भाजपा यहां अपनी साख और सत्ता बचाने में लगी है, तो वहीं आम आदमी पार्टी निगम में अपनी जगह बनाना चाहती है। वहीं कांग्रेस पिछली बार के मुकाबले अपनी सीटें बढ़ाना चाहती है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×