Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi Assembly: AAP विधायकों ने किया जोरदार हंगामा, सदन कल तक के लिए स्थगित

02:00 PM Feb 22, 2024 IST | NAMITA DIXIT
Delhi Assembly

दिल्ली (Delhi) विधानसभा में गुरुवार को भी हंगामा जारी रहा। बता दें आम आदमी पार्टी के विधायकों के जोरदार हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा की कार्रवाई दोबारा शुरू होने के बाद भी आप विधायकों ने हंगामा जारी रखा था। इतना ही नहीं उन्होंने अध्यक्ष के आसन के सामने आकर नारेबाजी की।

महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन

बता दें आप विधायकों ने नारेबाजी तेज की और उनके शांत न होने के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने शुक्रवार तक के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी है। इससे पहले आप विधायकों ने विधानसभा परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया।

Advertisement

पहले भी हुआ था हंगामा

दरअसल, इससे पहले विधानसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दिल्ली सरकार ने सदन में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गीता के श्लोक का जिक्र करते हुए संबोधन शुरू किया। उन्होंने श्लोक का अर्थ बताते हुए कहा कि इसमें कहा गया है कि जब-जब धर्म को कुचला जाएगा तब-तब मानव जाति के कल्याण के लिए भगवान जन्म लेते हैं। आज अधर्म का इतना बोल बाला है कि लोगों का धर्म से विश्वास उठ गया है। लेकिन चंडीगढ़ में जो कुछ हुआ वह इशारा है कि भगवान ने अवतार ले लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article