Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

वोटिंग से एक दिन पहले दिल्ली छावनी में तब्दील : 40,000 पुलिसकर्मी, CAPF की 190 कंपनियां और होमगार्ड के 19,000 जवान तैनात

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

04:54 PM Feb 07, 2020 IST | Shera Rajput

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
Advertisement
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में करीब 40,000 सुरक्षाकर्मियों, होमगार्ड के 19,000 जवानों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 190 कंपनियां तैनात की गई हैं। 
उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से बुलाए गए होमगार्ड के जवान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा में स्थानीय पुलिस की मदद करेंगे। 
पुलिस ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के कारण विशेष अभियान के तहत 99,210 लीटर अवैध शराब, 774.1 किलो मादक पदार्थ जब्त किया गया है। इसके अलावा 504 गैरकानूनी हथियार जब्त किए गए हैं और 7,397 लाइसेंसी हथियार एहतियाती तौर पर जमा करवा लिए गए हैं। 
Advertisement
Next Article