W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अगले 30 दिनों तक बंद रहेगा दिल्ली का ये फ्लाईओवर

01:42 PM Oct 02, 2024 IST | Aastha Paswan
अगले 30 दिनों तक बंद रहेगा दिल्ली का ये फ्लाईओवर
Advertisement

Delhi flyover: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आश्रम से बदरपुर तक सरिता विहार फ्लाईओवर का हाफ कैरिजवे को एक अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक के लिए बंद करने का फैसला लिया है। जबकि उसी कैरिजवे का आधा हिस्सा खुला रहेगा। पुलिस ने बताया है कि इस दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा सरिता विहार फ्लाईओवर पर रिपेयर वर्क किया जाएगा।

30 दिनों तक बंद रहेगा बिजी फ्लाईओवर

दिल्ली की मथुरा रोड पर स्थित सरिता विहार फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम चल रहा है, जिसकी वजह से आज यानी मंगलवार से इस रूट पर 30 दिनों तक यातायात बंद रहेगा। पहले चरण में आश्रम से बदरपुर की तरफ जाने वाले लेन को बंद किया जाएगा। उसके बाद बदरपुर से आश्रम के तरफ जाने वाले फ्लाईओवर के लेन को मरम्मत कार्य की वजह से बंद किया जाएगा। इस दौरान यात्रियों को आवागमन करने में परेशानी ना हो, इसलिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के द्वारा यातायात निर्देशिका भी जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि 1 से 30 अक्टूबर के बीच सरिता विहार फ्लाईओवर मरम्मत कार्य की वजह से बंद किया जाएगा।

इन रास्तों को करें फॉलो

बता दें कि दिल्ली के मथुरा रोड पर स्थित सरिता विहार फ्लाईओवर दिल्ली का काफी बिजी फ्लाईओवर है. इस पर हर दिन लाखों की संख्या में गाड़ियों की आवाजाही होती है। वहीं सरिता विहार फ्लाईओवर बंद होने पर इसका असर यहां की यातायात पर पड़ सकता है और मथुरा रोड पर दिल्ली वासियों को जाम से जूझना पड़ सकता है। हालांकि, दिल्लीवासियों को जाम में जूझना ना पड़े इसको लेकर दिल्ली यातायात पुलिस के द्वारा यातायात निर्देशिका जारी की गई है और लोगों से वैकल्पिक रास्तों के इस्तेमाल करने की अपील की गई है। आश्रम की तरफ से नोएडा को जाने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे नोएडा जाने के लिए डीएनडी का इस्तेमाल करें। वहीं फरीदाबाद जाने के लिए मोदी मिल से मां आनंदमई मार्ग को इस्तेमाल करने के सुझाव यात्रियों को दिए गए हैं।

इन इलाकों में रहेगा ट्रैफिक

ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि इस मरम्मत कार्य के चलते सरिता विहार, बदरपुर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, कालिंदी कुंज, ओखला, फरीदाबाद आने-जाने वालों को परेशानी हो सकती है। इससे पहले सरिता विहार फ्लाईओवर के मरम्मत का काम करने की वजह से इस रूट को बंद करने का ऐलान बीते साल जून महीने में भी किया गया था, लेकिन किसी कारण से उस दौरान यह काम नहीं हो पाया था और फ्लाईओवर बंद नहीं हुआ था। हालांकि, अब एक बार फिर इसे बंद करने का निर्णय लिया गया है और आज यानी मंगलवार से ये फ्लाईओवर यातायात के लिए आंशिक रूप से 30 दिनों तक बंद रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×