Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi: जहांगीरपुरी में दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौत, कई घायल

दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो पक्षों के बीच गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहले दोनों गुटों के बीच तीखी बहस हुई जिसके बाद दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी

07:47 AM Oct 20, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो पक्षों के बीच गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहले दोनों गुटों के बीच तीखी बहस हुई जिसके बाद दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी

Delhi: दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो पक्षों के बीच गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहले दोनों गुटों के बीच तीखी बहस हुई जिसके बाद दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। इस बीच एक युवक की 4 गोलियां लगने से मौत हो गई है और दो घायल हैं। यह मामला जहांगीरपुरी के डी-ब्लॉक की है। फिलहाल पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। मृतक की शिनाख्त जहांगीरपुरी निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी नरेंद्र और सूरज हिरासत में है। अन्य सह-आरोपियों की तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला

जांच में पता चला है कि दीपक और उसका भाई अपने कुछ साथियों के साथ पार्क-900 वाली गली में खड़े थे, तभी नरेंद्र और सूरज नामक दो व्यक्ति वहां आ गए। इसके बाद दोनों गुटों के बीच बहस हो जाती है। जिसके बाद दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में दीपक के गर्दन, पैरों और पीठ पर गोली लगी। जिसके बाद दीपक को उसके भाई ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Next Article