टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Delhi: राजधानी में भयावह घटना, मदनगीर में महिला के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने की फाइरिंग

दक्षिण दिल्ली के मदनगीर इलाके में एक 47 वर्षीय महिला के घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

05:04 PM Nov 11, 2022 IST | Desk Team

दक्षिण दिल्ली के मदनगीर इलाके में एक 47 वर्षीय महिला के घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राजधानी में हिंसा की गतिविध कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच दक्षिणी दिल्ली के मदनगीर इलाके में एक 47 वर्षीय महिला के घर के बाहर सो दो अज्ञात लोगों ने हवा में गोलियां चला दी । इस बात की जानकारी को पूर्ण रूप से शुक्रवार को साझा की गई है। एक सीनियर अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस घटना का पूरा विवरण 11:47 बजे तकरीबन आया है। इसके बाद से मौके पर एक सीनियर टीम ने मौके पर पुहंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। 
पुलिस ने मुताबिक दो लोगों को घूमते हुए देखा गया 
मिली जानकारी के मुताबिक पता चला कि अधिकारी ने कहा, जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो फोन करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के सामने खड़ी थी, जब उसने करीब 10:30 बजे दो अज्ञात लोगों को अपने घर के पास घूमते देखा। 30 मिनट के बाद, वे दोनों फिर से आए और उससे उनका नाम पूछा।
 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पता चला कि  उन्होंने कहा, जब उसने मामले के बारे में पूछा, तो उनमें से एक ने हथियार निकाल लिया, हालांकि महिला ने तुरंत अपने घर का गेट बंद कर लिया। इसके बाद एक व्यक्ति ने उसके घर के सामने हवा में गोलियां चला दीं। पुलिस को मौके से एक जिंदा कारतूस मिला है। अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 336 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है और दोषियों को पकड़ने और घटना के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
Advertisement
Advertisement
Next Article