टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Delhi: नारायणा में कार शोरूम पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

12:47 AM Sep 28, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Delhi: दिल्ली में नारायणा क्षेत्र में बदमाशों ने शुक्रवार (27 सितंबर) को देर शाम एक शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। जिस सड़क के किनारे शोरूम है, वह यातायात की दृष्टि से काफी व्यस्त है। बदमाश जब गोलियां बरसा रहे थे, तब शोरूम के भीतर व बाहर कई लोग मौजूद थे, गनीमत यह रही कि किसी को गोली नहीं लगी। गोलियां बरसाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

Advertisement

Highlights

CCTV फुटेज की जांच कर रही पुलिस

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शोरूम के मालिक के बताया कि उन्हें कुछ कॉल और मैसेज भी आज आए थे, जिनकी जांच की जा रही है। CCTV कैमरों से शूटर्स की पहचान की जा रही है। इससे पहले भी इसी कार शोरूम के मालिक को धमकी मिली थी, जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने FIR भी दर्ज की थी। ये वही शूटर्स हैं या कोई और इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने मामले की दी जानकारी

डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने बताया "हमें सूचना मिली थी कि एक कार शोरूम में कुछ लोगों ने फायरिंग की है। पुलिस मौके पर पहुंची। 10 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाई गईं है। कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि 3 लोगों के बारे में पता चला है जिन्होंने फायरिंग की है। उनको ट्रेस करने के लिए टीमों का गठन किया गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article