India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आतिशी बोलीं- जेल से चलाएंगे सरकार

12:26 AM Mar 22, 2024 IST
Advertisement

आप पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन के पहलू की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया।
आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को ईडी के अधिकारी दो घंटे की पूछताछ करने के बाद उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया गया।
सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप की कानूनी टीम ने किया उच्चतम न्यायालय का रुख
सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी कानूनी टीम उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाने के लिए पहुंच गयी थी।
जेल से चलाएंगे सरकार - आतिशी
वही , दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने स्पष्ट कहा कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और आबकारी नीति से जुड़े मामले में अपनी गिरफ्तारी के बाद जरूरत पड़ने पर जेल से सरकार चलाएंगे। ऐसा कोई नियम नहीं है, जो जेल से सरकार चलाने की मनाही करता हो। आतिशी ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी ने ईडी की इस कार्रवाई के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। आप पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को रद्द कराने की मांग की है।
सौरभ भारद्वाज ने साल 2023 में कहा था - अगर केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है, तो वह जेल से सरकार चलाएंगे
आपको बता दे कि इस बारे में दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नवंबर, साल 2023 को में ही बताया था कि अगर दिल्ली सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है, तो वह जेल से सरकार चलाएंगे।
इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज दिन में सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी से बचने की अर्जी को खारिज कर दिया था। उसके बाद ईडी अधिकारियों की टीम मुख्यमंत्री के आवास पर तलाशी के लिए पहुंची और दो घंटे तक पूछताछ की।
सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया - सौरभ भारद्वाज
केजरीवाल मंत्रिमंडल के सहयोगी सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया मंच पर एक्स पर लिखा, ‘‘मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ईडी की टीम किसी बाहरी व्यक्ति को मुख्यमंत्री के आवास के अंदर जाने की अनुमति नहीं दे रही थी। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा कि यहां ईडी छापेमारी की गई है। पुलिस किसी को अंदर नहीं जाने दे रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार करने की पूरी तैयारी है। मुख्यमंत्री के आवास के बाहर आप नेताओं ने कहा कि छह से आठ अधिकारियों की टीम मुख्यमंत्री आवास के अंदर गयी है।
ईडी केजरीवाल की सोच को कैद नहीं कर सकती - भगवंत मान
इसबीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘‘भाजपा की राजनीतिक टीम (ईडी), केजरीवाल की सोच को कैद नहीं कर सकती क्योकि ‘आप’ ही भाजपा को रोक सकती हैं। सोच को कभी भी दबाया नहीं जा सकता।’’ आम आदमी पार्टी ने एक्स पर कहा, ‘‘मोदी जी, केजरीवाल एक कट्टर देशभक्त हैं। आपसे और आपकी टटपूंजीयों से नहीं डरने वाले हैं।’’
सीएम केजरीवाल को कथित भ्रष्टाचार और धनशोधन से जुड़े मामले में नौ समन हो चुके है जारी
उल्लेखनीय है कि सीएम केजरीवाल को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति तैयार करने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार और धनशोधन से जुड़े मामले में नौ समन जारी किए गए हैं। इस मामले में ‘आप’ नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जेल में हैं। इस मामले में ईडी ने पिछले हफ्ते तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव की पुत्री एवं विधान परिषद सदस्य के कवीता को हैदराबाद में इसके संबंध में गिरफ्तार किया था।
श्री केजरीवाल की और से शीर्ष अदालत में पहुचे वकीलों ने मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी बताते हुए इस मामले की तत्काल सुनवाई करने की आग्रह किया है।
दिल्ली की वित्त मंत्री ने कहा कि हमने उच्चतम न्यायालय से तत्काल आज रात में ही सुनवाई की अपील की है।

Advertisement
Next Article