India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले अरविंदर सिंह लवली, राजकुमार चौहान भी रहें मौजूद

10:11 PM May 04, 2024 IST
Advertisement

Arvinder Singh Lovely meet JP Nadda: कांग्रेस को आज बड़ा झटका देने वाले दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely), पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक नसीब सिंह एवं नीरज बसोया ने भाजपा का दामन थामा। इसी सिलसिले में बाद शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।

Highlights: 

बता दें कि इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) और राजकुमार चौहान दिल्ली की शीला दीक्षित सरकारों में मंत्री भी रह चुके हैं।

कांग्रेस का नारा केवल 'बेटा बचाओ बेटा बढ़ाओ'- विनोद तावड़े

कांग्रेस नेताओं के सदस्यता ग्रहण करने के मौके पर विनोद तावड़े ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लग रहा था कि रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेगी लेकिन राहुल गांधी ने रायबरेली से नामांकन भर दिया। पीएम मोदी कहते हैं , 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' लेकिन कांग्रेस का नारा 'बेटा बचाओ बेटा बढ़ाओ' है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले वायनाड को अपना घर बताया और फिर रायबरेली चले गए और ऐसे लोगों के साथ रहना अरविंदर सिंह लवली, और उनके साथियों को पसंद नहीं था इसलिए उन्होंने अपने साथियों के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रहे विकसित भारत अभियान के साथ जुड़ने का फैसला किया।

राष्ट्र निर्माण में सहयोग का मौका देने के लिए PM मोदी और JP नड्डा का आभार- अरविंदर सिंह लवली

भाजपा में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को राष्ट्र निर्माण और दिल्ली की लड़ाई में सहयोग का मौका देने के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि आज पांच साथी भाजपा में आए हैं लेकिन पूरा काफिला तैयार है। इसमें कोई शक नहीं है कि केंद्र में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है और आने वाले दिनों में वह दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। राजकुमार चौहान ने दिल्ली की आप सरकार पर जमकर निशाना साधा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article