India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi: आप नेत्री आतिशी का हरियाणा सरकार पर बड़ा आरोप, 'यमुना के पानी में की जा रही कटौती'

09:02 PM May 28, 2024 IST
Advertisement

Delhi: दिल्ली में जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में पानी का संकट भी खड़ा हो गया है। दिल्ली सरकार ने इस स्थिति के लिए हरियाणा को जिम्मेदार ठहराया है।

Highlights

Delhi: मंत्री आतिशी का हरियाणा सरकार पर आरोप

Delhi में जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, जिसके कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी की समस्या भी आ सकती है। यह जानकारी दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि घटते जलस्तर के कारण यह कदम उठाना पड़ा है। आतिशी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने दिल्ली को मिलने वाले यमुना नदी के पानी में कटौती की है।

दिल्ली के वजीराबाद में एक मई को यमुना का जल स्तर 674.5 फीट था। यह न्यूनतम स्तर पर 672 फीट तक चला जाता है। यहां 8 मई को जलस्तर 672 फीट था, 20 मई को दिल्ली में यमुना के पानी का स्तर 671 फीट पर था। यह 28 मई को 669.8 फीट पर रह गया है।

Delhi: दिल्ली पानी के लिए यमुना नदी पर है निर्भर

आतिशी का कहना है कि यह शायद पहली बार है जब दिल्ली के वजीराबाद में यमुना का जलस्तर इतना कम हुआ है। दिल्ली, पानी की सप्लाई के लिए यमुना नदी पर निर्भर है। यमुना में कितना पानी आता है, यह हरियाणा पर निर्भर करता है कि वह यमुना में कितना पानी छोड़ते हैं। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार, जब से मई का महीना शुरू हुआ है, हरियाणा ने यमुना में पानी छोड़ना बंद कर दिया है।

दिल्ली के कई इलाकों में हो सकती पानी की कमी

दिल्ली में 1 मई से लगातार यमुना में जलस्तर गिर रहा है। दिल्ली सरकार का कहना है कि जब हरियाणा दिल्ली के लिए पर्याप्त पानी नहीं छोड़ता है तो दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी की कमी हो जाती है। इसका असर दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पर पड़ता है। यही कारण है कि फिलहाल दिल्ली के कई इलाकों में पानी की समस्या बनी हुई है।

दिल्ली सरकार का फैसला

आतिशी के मुताबिक पानी की समस्या से निपटने के लिए जहां कहीं बोरवेल की सुविधा है, वहां 6 घंटे की बजाय अब 14-14 घंटे बोरवेल चलाकर पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा वॉटर टैंकर की संख्या भी कई इलाकों में बढ़ाई गई है। पानी की कमी के कारण सरकार ने निर्णय लिया है कि दिल्ली के कई इलाकों में अब दिन में केवल एक बार पानी की सप्लाई होगी। जिन इलाकों में पानी दो बार आता है, वहां पानी की सप्लाई केवल एक बार की जाएगी। शेष पानी को उन इलाकों में भेजा जाएगा, जहां फिलहाल पानी की किल्लत है।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article