India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

'AAP' के स्टार प्रचारकों की List से स्वाति मालीवाल का नाम गायब होने पर भाजपा ने उठाये सवाल

11:56 PM May 13, 2024 IST
Advertisement

Swati Maliwal Latest Update: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के लिए कैंपेन करने वाले नेताओं की सूची से स्वाति मालीवाल का नाम गायब होने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की प्रतिक्रिया आई है।

Highlights:

● स्टार कैंपेनर में स्वाति मालीवाल का नाम गायब होने पर भाजपा ने AAP पार्टी पर उठाये सवाल
● भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी को बताया महिला विरोधी कसा तंज

AAP ने स्टार कैम्पेनर की सूची से स्वाति मालीवाल को बाहर निकाला था बाहर

उन्होंने कहा, मुझे इस बात की हैरानी है कि सूची में राज्यसभा सांसद एन.डी. गुप्ता, संजय सिंह वगैरह के नाम हैं।लेकिन स्वाति मालीवाल का नाम नहीं है।
उन्होंने सवाल किया कि क्या इसे उस घटना से जोड़कर देखना चाहिए कि जब उन सांसद को घर में बुलाकर बेइज्जत किया गया, मारपीट की गई और उस घटना के बाद उनका नाम हटा दिया गया।

केजरीवाल परिवारवादी नेता हैं - वीरेंद्र सचदेवा

सीएम केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की सिर्फ बात करते हैं। सीएम केजरीवाल पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए।
उन्होंने कहा कि पंजाब के स्टार प्रचारक की सूची में पंजाब के मुख्यमंत्री का नाम तीसरे नंबर पर है। पहले दो स्थान तो परिवार ने घेर रखा है। ये आम आदमी पार्टी और सीएम केजरीवाल का कैरेक्टर है, जो यह दिखाता है कि जो भी चाहिए, अपने लिए चाहिए।

AAP ने आज ही जारी किया था स्टार प्रचारकों की सूची

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब लोकसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार करने के लिए स्टार प्रचारकों की सूची सोमवार को जारी कर दी। इस सूची में सीएम केजरीवाल, उनकी पत्‍नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत 40 लोगों के नाम शामिल हैं।

Advertisement
Next Article