India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दिल्ली मेट्रो में CM Arvind Kejriwal को लिखा था धमकी भरा मैसेज, आरोपी गिरफ्तार

11:25 AM May 22, 2024 IST
Advertisement

CM Kejriwal: मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए धमकी भरा मैसेज लिखने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Highlights

CM केजरीवाल को धनकी देने वाला गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के राजीव चौक और पटेल नगर मेट्रो स्टेशनों के अंदर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धमकी भरा भित्तिचित्र लिखने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान अंकित गोयल (33) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी बरेली का रहने वाला है।

पुलिस ने दी जानकारी

आरोपी उच्च शिक्षित है और एक नामी बैंक में काम करता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऐसा भी लग रहा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही हो सकेगी।

दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर दिल्ली के CM केजरीवाल पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

सांसद संजय सिंह ने की टिप्पणी

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, "जब से अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं तब से भाजपा बौखला गई है। भाजपा अब अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला करने की साजिश रच रही है।" सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से साजिश रची जा रही है, राजीव चौक और पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर केजरीवाल जी पर हमले की धमकी लिखी गई है.''

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article