India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi: ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

06:58 AM Sep 13, 2024 IST
Advertisement

Delhi: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार देर रात की है। गोली लगने के बाद नादिर गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ नादिर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर किया।

Highlights:

DCP ने मामले की दी जानकारी

DCP अंकित चौहान ने बताया, रात करीब 10:45 बजे हमें फायरिंग की घटना के बारे में पीसीआर कॉल मिली। हमें जीके (ग्रेटर कैलाश) के ई-ब्लॉक में फायरिंग की घटना की जानकारी मिली। इसमें नादिर शाह नामक एक व्यक्ति को गोली लगी है। ये यहां पार्टनरशिप में जिम चलाते हैं। आगे की जांच जारी है। 7-8 राउंड गोलियां चलाई गईं। पीड़ित की हालत गंभीर है।

बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला

पूछताछ करने पर पता चला कि नादिर शाह पुत्र जहीर शाह निवासी सीआर पार्क उम्र लगभग 35 वर्ष को कुछ गोली लगी हैं। कुछ हमलावर दोपहिया वाहन पर आए और उन पर गोलियां चलाईं और भाग गए। उसके दोस्त उन्हे तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन उसे डॉक्टरों मे मृत घोषित कर दिया गया। उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की जांच की जा रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article