India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

रामलीला मैदान में आज India गठबंधन की रैली, Sunita Kejriwal होंगी शामिल

12:35 PM Mar 31, 2024 IST
Advertisement

दिल्ली (Delhi) के रामलीला मैदान में आज इंडिया गठबंधन की रैली हो रही है। इस रैली में सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल शामिल होंगी। बता दें ये रैली दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रविवार इंडिया गठबंधन की मेगा रैली है।

आयोजित रैली विपक्ष के कई बड़े नेता होंगे शामिल

आपको बता दें सुनीता केजरीवाल के अलावा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी रैली में शामिल होंगी। इसके अलावा, केजरीवाल की गिरफ्तारी और लोकतंत्र बचाओ के मुद्दे पर रामलीला मैदान में आयोजित रैली विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल होंगे। सुनीता केजरीवाल अपने पति और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आबकारी नीति मामले में 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से काफी सक्रिय हैं। उन्होंने ​सीएम की गिरफ्तारी के दो दिन बाद उनका वीडियो संदेश जारी किया था।

सुनीता केजरीवाल ने रैली में आने का दिया बड़ा संकेत

सुनीता केजरीवाल रैली में शामिल होंगी। अगर ऐसा होता है तो उनका राजनीति में एंट्री का आगाज भी रामलीला मैदान से ही माना जाएगा। रैली में उनकी भागीदारी आम आमदी पार्टी के नेताओं, सांसदों और विधायकों को बड़ा संदेश देने वाला अवसर भी साबित होगा। सुनीता केजरीवाल का रैली में शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article