India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi MCD स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में भाजपा ने 7 और 'AAP' ने 5 जोन में दर्ज की जीत

08:54 PM Sep 04, 2024 IST
Advertisement

Delhi MCD: दिल्ली नगर निगम के वार्ड और स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव बुधवार को हुआ। इसमें भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस चुनाव में 12 में 7 जोन में जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी सिर्फ 5 क्षेत्रों में जीत पाई।

Highlights

Delhi MCD में स्टैंडिंग कमेटी के लिए हुए चुनाव

बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम(Delhi MCD) में स्टैंडिंग कमेटी के लिए हुए चुनावों में 12 जोन में से भाजपा ने 7 जोन में जीत दर्ज की है। जबकि, आम आदमी पार्टी 5 जोन में सफलता अर्जित कर सकी। इसके साथ ही स्टैंडिंग कमेटी में बीजेपी के 9 सदस्य हो गए हैं और आप के आठ सदस्य हैं। नेता सदन मुकेश गोयल ने बताया कि आम आदमी पार्टी का बहुमत आया है। आने वाले समय के अंदर स्थायी समिति का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी आप पार्टी का ही होगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जुबानी हमला किया।

 

सारी सरकारी तंत्र भारतीय जनता पार्टी के साथ- सदन मुकेश

सदन मुकेश गोयल ने कहा कि सारा सरकारी तंत्र भारतीय जनता पार्टी के साथ मिला हुआ है। यह कहने की जरूरत नहीं है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि नॉमिनेशन भरने के लिए केवल एक दिन का समय दिया गया, जबकि पहले एक सप्ताह से ज्यादा का समय मिलता था। उन्होंने कहा कि सारा सरकारी तंत्र उनके साथ है और जो करना चाहते हैं, वो करते हैं। इसके बावजूद हमने भाग लिया और सफलता मिली। जहां-जहां भी हमारा बहुमत है, वहां से हमारे चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन और स्थायी समिति के सदस्य जीतकर आए हैं।

उपराज्यपाल को पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने का अधिकार की

बता दें कि केंद्र सरकार ने उपराज्यपाल को पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने का अधिकार दिया है। वहीं, एलजी वीके सक्सेना के निर्देश के बाद एमसीडी के सभी जोन के उपायुक्तों को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। इससे पहले मेयर शैली ओबेरॉय ने वार्ड समितियों की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने से इनकार कर दिया था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने मध्य दिल्ली में स्थित सिविक सेंटर और उसके आसपास सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ी को तैनात किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article