India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi: Jawaharlal Nehru Stadium में पंडाल गिरने से मची अफरातफरी, 8 लोग घायल

02:09 PM Feb 17, 2024 IST
Advertisement

दिल्ली (Delhi) के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बता दें गेट नंबर दो पर बड़ा पंडाल गिर गया। पंडाल गिरने के बाद अफरातफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। इस घटना में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर राहत कार्य जारी है।

पंडाल गिरने से कोई भारी प्रभाव या बड़ा नुकसान नहीं

आपको बता दें जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरने की घटना के घायलों को पास स्थित सफदरजंग अस्पताल और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है। पंडाल गिरने की घटना पर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले व्यक्ति का कहा, "यह घटना तब हुई जब मजदूर दोपहर के भोजन पर थे। पंडाल गिरने से कोई भारी प्रभाव या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है."

दिल्ली पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बचाव कार्य जारी

बता दें घटनास्थल पर दमकलकर्मियों, दिल्ली पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बचाव कार्य जारी है। इस घटना में अभी पंडाल के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका है। बता दें कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम राजधानी के लुटियन जोन के अति व्यस्ततम इलाके में है। यह दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज और लोकप्रिय साईं मंदिर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article