India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

किसानों को जम गई सरकार की बात, 2 दिन के लिए रूका ‘दिल्ली चलो’ मार्च

09:36 AM Feb 19, 2024 IST
Advertisement

Farmers Movement : चौथे दौर की बातचीत के बाद पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढ़ेर ने अपना एक बयान जारी किया है। इस दौर सरवन ने कहा कि किसान 21 फरवरी को ‘दिल्ली चलो’ मार्च के साथ आगे बढ़ना जारी रखेंगे। इसके साथ ही आगे कहा कि MSP पर सरकार द्वारा प्रस्तावित प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। दरअसल, सोमवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच बैठक हुई। उसके बाद किसानों ने मीडिया को संबोधित किया। हालांकि, अभी फिलहाल किसानों ने दिल्ली मार्च को रोक रखा है।

Highlights:

21 फरवरी को दिल्ली चलो मार्च जारी रखेंगे- किसान नेता

मीडिया रिपोर्ट्स की मानों तो किसान नेता ने आगे कहा कि हम अगले दो दिनों के अंदर ही सरकार के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही कहा कि सरकार अन्य मांगों पर भी विचार करेगी। अगर इसके बाद भी कोई बात नहीं बनी तो हम 21 फरवरी को दिल्ली चलो मार्च जारी रखेंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि हम सरकार और किसानों के बीच मुद्दों का सामाधान खोजने की कोशिश करेंगे।

पांच साल के लिए एमएसपी देने को तैयार- पीयूष गोयल

बता दें कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार चार फसलों पर पांच साल के लिए एमएसपी देने को तैयार है। इसके साथ ही आगे कहा कि किसानों को पांच साल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी एजेंसियों द्वारा दालों, मक्का और कपास की फसलों की खरीद का प्रस्ताव दिया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article