India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन औलिया दरगाह गए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, तस्वीर आई सामने!

12:58 AM Jan 27, 2024 IST
Advertisement

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शुक्रवार शाम राजधानी दिल्ली के दरगाह निज़ामुद्दीन औलिया पहुंचे। जिसकी जानकारी अधिकारियों ने द्वारा दी गयी।
आपको बता दे कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज राजधानी दिल्ली में अपने कर्तव्य पथ पर आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।
रात 10.45 बजे देश के 700 साल पुराने सूफी संस्कृति के केंद्र पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
उन्होंने कहा कि वह रात 10.45 बजे देश के 700 साल पुराने सूफी संस्कृति के केंद्र पहुंचे और आधे घंटे से अधिक समय वहां बिताया। यह दरगाह प्रसिद्ध सूफी संत निज़ामुद्दीन औलिया और उनके शिष्य अमीर खुसरो की कब्र है।
बता दे कि इससे पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का स्वागत किया था और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया गया।

Advertisement
Next Article