India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Gurucharan Singh Sodhi: 'तारक मेहता' फेम सोढ़ी लौटे अपने घर, लापता होने के खोले कई राज

01:12 AM May 18, 2024 IST
Advertisement

Gurucharan Singh Sodhi News: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह सोढ़ी कई दिनों के बाद वापिस अपने घर लौटे। परिवार वालों ने दिल्ली में गुरुचरण सिंह सोढ़ी की गुमशुदगी की FIR दर्ज करवाई थी। घर वापिस लौटने पर गुरुचरण सिंह सोढ़ी से पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें उन्होंने बताया की वो धार्मिक यात्रा पर दुनियादारी छोड़कर घर से निकल गए थे। सोढ़ी ने पूछताछ में बताया कि वह अमृतसर, लुधियाना जैसे कई शहरों में गुरुद्वारों में रुकते थे। लेकिन एक समय के बाद उनको अहसास हुए कि घर वापस लौट जाना चाहिए तो उन्होंने घर की तरफ लौट आए।

फेमस टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह के लापता होने का मामला काफी गहरा गया था। दिल्ली पुलिस ने पाया कि रोशन सिंह सोढ़ी ने लापता होने के दौरान 27 अलग-अलग ईमेल खातों का इस्तेमाल कर रहे थे। अभिनेता गुरुचरण सिंह (51 वर्ष) को 22 अप्रैल की शाम को यहां से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन वह अपनी मंजिल तक नहीं पहुंचे। पालम में रहने वाले उनके पिता ने रोशन सिंह सोढ़ी से संपर्क नहीं होने पर स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि 26 अप्रैल को पालम पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 365 (भारत से बाहर ले जाने या गुप्त रूप से कैद करने के इरादे से अपहरण करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने कहा कि एक पुलिस दल को अभिनेता के मोबाइल फोन से उनकी लोकेशन का पता लगाने का काम सौंपा गया था। अधिकारी ने कहा कि सिंह का मोबाइल फोन 22 अप्रैल की रात 9.22 बजे से बंद पाया गया था। CCTV फुटेज के आधार पर, उनका अंतिम स्थान दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डाबड़ी में पता चला था, जहां वह आईजीआई हवाई अड्डे के पास से किराए पर लिए गए ई-रिक्शा में पहुंचे थे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article