India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दिल्ली में कोकीन की तस्करी के आरोप में नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

03:00 AM Feb 02, 2024 IST
Advertisement

कोकीन की तस्करी करने के आरोप में एक नाइजीरियाई महिला को यहां दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर
लिया।
82 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद
उसके पास से 82 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की गयी है। सीमा शुल्क विभाग ने बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, आरोपी महिला को मंगलवार को अदीस अबाबा (इथियोपिया) से यहां आने के बाद हिरासत में लिया गया था। बयान में कहा गया है कि महिला के सामान की गहन रूप से तलाशी लेने पर उसके नीले रंग के दो ट्रॉली बैग के अंदर कुछ सामग्री पाई गई। दोनों बैग की विस्तृत जांच में कुल 5.8 किलोग्राम सफेद पाउडर जैसा पदार्थ मिला, जिसके मादक पदार्थ कोकीन होने का संदेह है। सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि जांच करने पर प्रथम दृष्टया यह कोकीन प्रतीत होता है, जिसका अंतरराष्ट्रीय मूल्य 82.446 करोड़ रुपये है। महिला यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement
Next Article