India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दिल्ली में जला रही गर्मी, मुंगेशपुर में दर्ज किया गया 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान

06:46 PM May 29, 2024 IST
Advertisement

Temperature of Delhi: दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राष्ट्रीय राजधानी में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Highlights:

बता दें की इससे पहले मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में स्थित मुगेंशपुर में 49.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार एक दिन बाद तापमान में और वृद्धि हुई तथा मौसम केंद्र ने शाम चार बजकर 14 मिनट पर अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह दिल्ली में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।

गर्मी का सितम इतना की, पानी वेस्ट करने पर 2000 जुर्माना

दिल्ली सरकार ने बुधवार को कहा कि नल में पाइप लगा वाहन धोने, निर्माण और वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए घरेलू जल आपूर्ति के इस्तेमाल पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। सुबह आठ बजे से निगरानी टीमें तैनात होंगी और पानी की बर्बादी करते पाए जाने पर जुर्माना लगाएंगी। ये टीम निर्माण स्थलों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किसी भी अवैध पानी के कनेक्शन को काट देंगी।

Advertisement
Next Article