India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

रोम - रोम में राम पुस्तक पर हुई परिचर्चा, राममंदिर निर्माण के संघर्ष पर रखे विचार

05:12 PM Feb 17, 2024 IST
Advertisement

पूरा देश इन दिनों भगवान राम की भक्ति में रमा हुआ है। पूरे विश्व में राम भक्त विभिन्न प्रकार से प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को अभी तक मना रहे है। हर क्षेत्र के लोग अपने तरीके से प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान कर रहे है चाहें वो फ़िल्मी जगत से हो या फिर खेल जगत से ऐसे में लेखकों की क़लम कहां पीछे रहने वाली थी। दिल्ली में विश्वपुस्तक मेले के दौरान कई लेखक ने अपनी भक्ति के भाव को पन्नो पर उतार प्रभु राम का गुणगान किया है। कुछ लेखक प्रभु श्री राम के लिए अपने भाव को स्याही का रूप देकर निरंतर लिखते आ रहे है। उनकी लेखनी से ऐसा प्रतीत होता हैं मानो संसार के हर कण में राम का निवास हो। राम नाम की महिमा करती  पुस्तक है रोम - रोम में राम । इस पुस्तक की लेखक पंजाब केसरी समूह की मैनेजिंग डायरेक्टर किरण चोपड़ा जी है। विश्वपुस्तक मेले में इस पुस्तक पर परिचर्चा हुई।


बिना किसी लड़ाई के राम मंदिर बनना जरुरी

इस पुस्तक में राम मंदिर संघर्ष के विषय में लिखा है। इस पुस्तक का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन ने किया। परिचर्चा में पंजाब केसरी समूह की प्रबंध निदेशक किरण चोपड़ा जी  ,दिल्ली विश्व विद्यालय से प्रोफ़ेसर चारु कालरा और विश्वहिंदू परिषद् के दिल्ली प्रान्त के अध्यक्ष कपिल खन्ना शामिल हुए । इस दौरन पुस्तक के शीर्षक रोम रोम में राम ने सभी
को आत्म विभोर कर दिया। प्रोफ़ेसर चारु ने परिचर्चा की शुरुआत पुस्तक के शीर्षक से की उन्होंने शीर्षक की तारीफ करते हुए कहा इसकी शुरुआत कहां से हुई। जबाब में प्रबंधन निदेशक किरण चोपड़ा ने पंजाब केसरी ने पूर्व सम्पादक को याद करते हुए कहा इस पुस्तक को अश्वनी चौपड़ा जी ने राम मंदिर के निर्माण के लिए लिखी थी। वो चाहते थे बिना किसी लड़ाई के राम मंदिर बनना जरुरी है। उन्होंने कहा था, राम मंदिर भी बनेगा और 370 भी हटेगा।

श्रृंखला पत्रकारों व लेखकों के लेख प्रकाशित

विश्व हिन्दू परिषद् के दिल्ली प्रान्त अध्यक्ष कपिल खन्ना ने अश्वनी जी को याद करते कहा राममंदिर निर्माण में पंजाब केसरी परिवार का योगदान रहा उसे भुलाया नहीं जा सकता। पुस्तक के लिए उन्होंने धन्यवाद भी किया। आगे उन्होंने कहा प्रभु श्रीराम सबके है मंदिर सबके लिए है। मंदिर के लिए हम सबके लिए निधि समर्पण करेंगे। प्रभात प्रकाशन के प्रबंध निदेशक ने प्रभात कुमार ने कहा की पंजाब केसरी के पूर्व संपादक अश्विनी चोपड़ा जी ने रोम - रोम में राम श्रृंखला शुरू की थी। बाद में किरण चोपड़ा व् आदित्य चोपड़ा ने कई पत्रकारों व लेखकों के लेख प्रकाशित करके इस पुस्तक को संकिलत कराया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article