India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Tihar Jail : सुपरिटेंडेंट की सीएम केजरीवाल को चेतावनी, जानें क्या है मामला?

08:05 PM Aug 12, 2024 IST
Advertisement

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को जेल से लिखा गया पत्र लीक करने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल(Tihar Jail) के सुपरिटेंडेंट ने सख्त हिदायत दी है कि वह भविष्य में ऐसी गलती न दुहराएं।

Tihar Jail : सुपरिटेंडेंट की सीएम केजरीवाल को चेतावनी

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को जेल से लिखा गया पत्र लीक करने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल(Tihar Jail) के सुपरिटेंडेंट ने सख्त हिदायत दी है कि वह भविष्य में ऐसी गलती न दुहराएं। बता दें कि आरोप है कि कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्र लीक करके जेल के नियमों और उन्हें मिले विशेषाधिकारों का उल्लंघन किया है। जेल सुपरिटेंडेंट ने उन्हें चिट्ठी लिखने पर चेतावनी दी है।

Tihar Jail : तिहाड़ जेल नंबर-2 के सुपरिटेंडेंट द्वार लिखे पत्र में कहा गया है, यह जानकर आश्चर्य हुआ कि 6 अगस्त को आपके द्वारा सौंपे गए पत्र की सामग्री बिना किसी अधिकार के मीडिया को लीक कर दी गई। यह दिल्ली जेल नियम, 2018 के तहत आपको दिए गए विशेषाधिकारों का दुरुपयोग है। आपको इस तरह की किसी भी अनुचित गतिविधि से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

बता दें कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के नाम एक चिट्ठी लिखी थी जो आगे एलजी तक भेजी नहीं गई, लेकिन मीडिया में लीक कर दी गई। इस पत्र में कहा गया था कि चूंकि वह इस स्वतंत्रता दिवस पर जेल में हैं, तो उनकी जगह स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी झंडा फहराएंगी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article