Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Rahul Gandhi की न्याय यात्रा पर Alka Lamba ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

11:57 AM Jan 11, 2024 IST | NAMITA DIXIT

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने जा रही है। बता दें यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होने वाली है। इस यात्रा की अगुवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी करेंगे।इसको देखते हुए कांग्रेस की महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष अलका लांबा ने दिल्ली (Delhi) में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनसे इस यात्रा को सफल बनाने की अपील की।

यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी

अलका लांबा ने कहा, ''संदेश साफ है, लड़ाई कठिन है। यह लड़ाई आग का दरिया है और हमें पार कर निकलना है। इस आग की दरिया की शुरुआत राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत दक्षिण से उत्तर तक की यात्रा में की थी। दूसरी यात्रा भारत जोड़ो न्याय यात्रा है जो कि 14 जनवरी को मणिपुर से मुंबई तक होगी जो कि 6700 किलोमीटर का सफर होगा। य़ह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।

Advertisement

अलका लांबा ने महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

तो वहीं, अलका लांबा ने बुधवार को महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पीसीसी चीफ अरविंदर सिंह लवली और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एन.डिसूजा भी मौजूद थीं। इस कार्यक्रम के दौरान ही लांबा ने लोकसभा चुनाव का भी जिक्र किया और महिला कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, ''2024 का चुनाव हमारे सामने है। यह चुनाव हमें उन सभी बहनों के लिए जीतना है जो कि पिछले 10 वर्षों से लगातार अन्याय का सामना कर रही हैं।''

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article