Delhi News : DJB घोटाले को लेकर भाजपा ने घेरा, कहा- केजरीवाल पर हो FIR दर्ज
दिल्ली में जल्द ही नगर निगम चुनाव होने वाले है। चुनावों की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है। और चुनाव से पहले आप और भाजप के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।
03:23 PM Nov 14, 2022 IST | Desk Team
दिल्ली में जल्द ही नगर निगम चुनाव होने वाले है। चुनावों की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है। और चुनाव से पहले आप और भाजप के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। अब भाजपा ने दिल्ली जल बोर्ड में कथित तौर से 20 करोड़ रुपये के हुए घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।
केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष थे
आपको बता दे कि दिल्ली विधानसभा में नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि यह घोटाला साल 2018 में सामने आ गया था। उस समय केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष थे। तभी ये मामला उजागर किया गया था। बिधूड़ी ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि यह 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला है।लेकिन उस समय कोई एक्शन नहीं लिया गया। इधर एंट्री-करप्शन ब्यूरो ने शनिवार को दिल्ली जलबोर्ड में हुए कथित घोटाले को लेकर केस दायर किया है। बिधूड़ी ने सवाल उठाया है कि केजरीवाल ने आखिर इस घोटाले को लेकर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया?
भाजपा लगातार बोल रही है केजरीवाल पर हमला
बीजेपी नेताओं ने दावा किया है कि जल बोर्ड भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि जल बोर्ड ने उपभोक्ताओं के पैसे बोगस खाते में जमा कर दिये। कॉरपोरेशन बैंक से अनुबंध के तहत हर बिल पर 5 रुपये कमीशन तय हुआ था। बैंक का अनुबंध 2 साल के लिए बढ़ाया गया और कमीशन 5 से बढ़ाकर 6 रुपये कर दिये गये। पार्टी का दावा है कि दिल्ली जल बोर्ड में बड़ा घोटाला हुआ है। बता दें कि भाजपा दिल्ली में अलग-अलग घोटालों को लेकर आम आदमी पार्टी पर लगातार हमले बोल रही है।
Advertisement
Advertisement