Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi News: सफाई कर्मचारियों ने किया काम बंद, दी ये चेतावनी

01:53 PM Jan 11, 2024 IST | NAMITA DIXIT

राजधानी दिल्ली में सफाई कर्मचारियों ने नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर सिविक सेंटर पर एक दिवसीय धरना दिया। बता दें कर्मचारियों ने निगम आयुक्त और मेयर को हफ्ते भर का समय देते हुए कहा कि यदि इनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वह 27 फरवरी से काम बंद कर हड़ताल करेंगे। धरने में निगम के 12 जोनों से हजारों सफाई कर्मचारी व निगम में नेता विपक्ष पूर्व मेयर राजा इकबाल सिंह भाजपा पार्षदों के साथ उपस्थित रहे।

मेडिकल कैशलैस कार्ड की सुविधा मिले- कर्मचारी

आपको बता दें सफाई कर्मचारियों की मांग है कि पिछले करीब 28 साल से ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को नियमित किया जाए। 2003-04 में नियमित कर्मियों के एरियर का एकमुश्त भुगतान हो। इन्हें मेडिकल कैशलैस कार्ड की सुविधा मिले। सफाई कर्मियों की भर्ती हो। दिल्ली नगर निगम सफाई कर्मचारी कोर कमेटी के चेयरमैन राजकुमार धींगान ने कहा कि निगम में करीब 83 हजार सफाई कर्मी हैं, इनमें से करीब 50 हजार कर्मी नियमित होने हैं।

Advertisement

सिविक सेंटर के पांच नंबर गेट पर बिना कपड़ों के धरने पर बैठेंगे

दरअसल, दिल्ली (Delhi) में ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल करने की घोषणा की है। बता दें ये झाडू नहीं उठाएंगे और सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सिविक सेंटर के पांच नंबर गेट पर बिना कपड़ों के धरने पर बैठेंगे। सफाई कर्मचारियों की मांग है। इन्हें बिना देर किए नियमित नौकरी दी जाए।

सभी 12 जोन से हजारों सफाई कर्मियों के शामिल होने की संभावना

दिल्ली नगर निगम समस्त यूनियन कोर कमेटी ने सिविक सेंटर पर धरने का आह्वान किया है। इसमें सभी 12 जोन से हजारों सफाई कर्मियों के शामिल होने की संभावना है। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने एक साथ काम बंद किया तो दिल्ली की सफाई व्यवस्था निश्चित रूप से बिगड़ जाएगी। दिल्ली में आबादी और क्षेत्रफल के लिहाज से सफाई कर्मचारियों की संख्या सीमित है। हरदिन, हर एक सड़क पर झाडू नहीं लग रही, न ही हर जगह से दिनभर में कूड़ा उठ पा रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article